फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: फ्रांस के राष्ट्रपति ने रग्बी क्लब में पी बीयर, वीडियो सामने आने के बाद हो रही तीखी आलोचना

Tue, 20 Jun 2023 02:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फ्रांसिसी राष्ट्रपति को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वीडियो के बाद फ्रांस में इसे लेकर बहस भी छिड़ गई है। 
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक रग्बी क्लब में बीयर पीते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर फ्रांस में तीखी बहस छिड़ गई है। दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति एक बार में ही बीयर की पूरी बोतल पीते दिख रहे हैं और वहां मौजूद अन्य लोग उन्हें बीयर पीते हुए चीयर कर रहे हैं। इसे लेकर बहस छिड़ गई है कि राष्ट्रपति शराब के सेवन और मर्दानगी का भौंडा प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति का वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां टोलोज रग्बी टीम के ड्रेसिंग रूम पहुंचे थे, जहां उन्होंने महज 17 सेकेंड में बीयर की पूरी बोतल खत्म कर दी। राष्ट्रपति की इस वीडियो पर सोशल मीडिया में खूब टिप्पणी की जा रही है। फ्रांस की एक सांसद ने इसे राजनीतिक नेतृत्व द्वारा मर्दानगी का भौंडा प्रदर्शन करार दिया है। कुछ लोग राष्ट्रपति का समर्थन भी कर रहे हैं। 

कुछ लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति एक रोल मॉडल हैं और उन्हें देश के लोगों के साथ उदाहरण पेश करना चाहिए और स्वस्थ जीवनशैली और खानपान की आदतों को बढ़ावा देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इमैनुएल मैक्रां फ्रांस की शराब इंडस्ट्री के समर्थक माने जाते हैं और एक बार उन्होंने कहा था कि वह हर दिन लंच और डिनर के साथ शराब का सेवन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें