मैक्रों की लव स्टोरी: 15 की उम्र में 39 की टीचर से प्यार, परिवार के खिलाफ जाकर की तीन बच्चों की मां से शादी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 27 May 2025 03:13 PM IST
सार
इमैनुएल मैक्रों के साथ हालिया घटना क्या हुई है, जिससे उनके और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं? दोनों का रिश्ता कितना पुराना है? इमैनुएल मैक्रों ने आखिर कैसे अपने प्रेम में आमतौर पर उदारवादी मानी जाने वाली फ्रांस की पारिवारिक व्यवस्था में वह कर दिखाया, जो कि उस दौरान आम नहीं था? इसके अलावा कैसे इमैनुएल ने 15 साल की उम्र में हुए प्यार को अब तक बरकरार रखा है? आइये जानते हैं...
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चर्चा में हैं। वजह हैं उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के साथ उनका रिश्ता, जिसे लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। दरअसल, इस पूरी चर्चा की शुरुआत मैक्रों के दक्षिण-पूर्व एशिया दौरे के साथ हुई। सोमवार (26 मई) को जब वे वियतनाम पहुंचे तो विमान से उतरने से ठीक पहले उनका एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में जो कुछ दिखा, उसे लेकर अब तक फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय से लेकर निजी तौर पर मैक्रों को भी सफाई देनी पड़ गई है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैक्रों के 32 साल पुराने रिश्ते पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर इमैनुएल मैक्रों के साथ हालिया घटना क्या हुई है, जिससे उनके और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं? दोनों का रिश्ता कितना पुराना है? इमैनुएल मैक्रों ने आखिर कैसे अपने प्रेम में आमतौर पर उदारवादी मानी जाने वाली फ्रांस की पारिवारिक व्यवस्था में वह कर दिखाया, जो कि उस दौरान आम नहीं था? इसके अलावा कैसे इमैनुएल ने 15 साल की उम्र में हुए प्यार को अब तक बरकरार रखा है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों और ब्रिजिट मैक्रों।
- फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चर्चा में हैं। वजह हैं उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के साथ उनका रिश्ता, जिसे लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। दरअसल, इस पूरी चर्चा की शुरुआत मैक्रों के दक्षिण-पूर्व एशिया दौरे के साथ हुई। सोमवार (26 मई) को जब वे वियतनाम पहुंचे तो विमान से उतरने से ठीक पहले उनका एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में जो कुछ दिखा, उसे लेकर अब तक फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय से लेकर निजी तौर पर मैक्रों को भी सफाई देनी पड़ गई है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैक्रों के 32 साल पुराने रिश्ते पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर इमैनुएल मैक्रों के साथ हालिया घटना क्या हुई है, जिससे उनके और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं? दोनों का रिश्ता कितना पुराना है? इमैनुएल मैक्रों ने आखिर कैसे अपने प्रेम में आमतौर पर उदारवादी मानी जाने वाली फ्रांस की पारिवारिक व्यवस्था में वह कर दिखाया, जो कि उस दौरान आम नहीं था? इसके अलावा कैसे इमैनुएल ने 15 साल की उम्र में हुए प्यार को अब तक बरकरार रखा है? आइये जानते हैं...
पहले जानें- क्या है हालिया स्लैपगेट स्कैंडल?
मैक्रों दंपती सोमवार को वियतनाम पहुंचे। जब उनका विमान यहां एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो यूनिफॉर्म पहने एक व्यक्ति दरवाजा खोलता है। इसी दौरान लिए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान से उतरने से पहले एक महिला के हाथ (लाल जैकेट में) अचानक सामने आते हैं और राष्ट्रपति मैक्रों के चेहरे को हल्का धक्का देते हैं – एक हाथ उनके मुंह और नाक पर होता है, दूसरा उनके जबड़े पर। इस अप्रत्याशित हरकत से मैक्रों थोड़े चौंक जाते हैं और पीछे हटते हैं।
इसी वीडियो में दिखाया गया है कि मैक्रों धक्का दिए जाने के बाद बाहर मौजूद कैमरों को देख लेते हैं और असहज होने के बावजूद मुस्कुरा कर हाथ हिलाते हैं। इसके बाद दोनों पति-पत्नी सीढ़ियों से नीचे आते हैं, हालांकि इमैनुएल मैक्रों की तरफ से आगे बढ़ाए गए हाथ को ब्रिजिट पकड़ने से इनकार करती देखी जा सकती हैं।
emmanuel macron
- फोटो : PTI
सोशल मीडिया में इस घटना को स्लैपगेट स्कैंडल करार दिया जा रहा है। हालांकि, इसका वीडियो वायरल होने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति भवन- एलिसी पैलेस ने सफाई जारी की। उन्होंने इसे कोई विवाद नहीं बल्कि एक निजी, मजाकिया पल बताया। वहीं राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, 'यह वह क्षण था जब राष्ट्रपति और उनकी पत्नी दौरे की शुरुआत से पहले थोड़ा हल्का-फुल्का मूड बना रहे थे। यह करीबी और मस्ती भरा पल था।' वहीं एक अन्य अधिकारी ने फ्रांस के न्यूज चैनल बीएफएमटीवी को बताया, 'यह हल्की नोकझोंक थी, कोई गंभीर बात नहीं।'
अब जानें- कितना पुराना है दोनों का रिश्ता?
इस घटना के बाद इमैनुएल मैक्रों और ब्रिजिट का रिश्ता एक बार फिर लाइमलाइट में है। दरअसल, दोनों के रिश्ते की शुरुआत ही अपने आप में हमेशा से चर्चा का विषय रही। ब्रिजिट ने इमैनुएल के साथ रिश्ते की पूरी कहानी अपनी आत्मकथा में भी बताई है। साथ ही अपने संबंधों को लेकर कुछ अहम राज भी खोले हैं। आइये जानते हैं यह कहानी
1993: 15 साल के इमैनुएल की ब्रिजिट से हुई पहली मुलाकात
साल 1993 में 15 साल के इमैनुएल मैक्रों ने जब फ्रांस के ला प्रोविडेंस स्कूल में एडमिशन लिया तो यहां उनकी मुलाकात एममे ऑजियर (तब ब्रिजिट का नाम) से हुई। ब्रिजिट की उम्र उस दौरान 39 वर्ष थी और वे स्कूल में लातिन, फ्रेंच भाषा के साथ-साथ थिएटर टीचर हुआ करती थीं। ब्रिजिट इस दौरान एक बैंकर- आंद्रे लुई ऑजियर से विवाहित थीं और उनके तीन बच्चे थे। इनमें ब्रिजिट की बेटी लॉरेंस, उस दौरान मैक्रों की क्लासमेट हुआ करती थीं।
एक रोज ब्रिजिट की बेटी लॉरेंस जब स्कूल से घर आईं तो उन्होंने अपने एक 'प्रतिभाशाली क्लासमेट' के बारे में पूरे परिवार को बताया। लॉरेंस ने कहा कि उनकी क्लास में एक पागल लड़का है, जो सबकुछ जानता है।
ब्रिजिट ने इसके बाद 15 साल के इमैनुएल से तब मुलाकात की, जब वह स्कूल में होने वाले एक ड्रामा में लीड भूमिका निभा रहे थे। इस प्ले का नाम जैक्स एंड हिज मास्टर्स था, जिसे तब चेक गणराज्य के लेखक मिलन कुंदेरा ने। इस दौरान इमैनुएल और ब्रिजिट के बीच में बातचीत शुरू हुई। बाद में ब्रिजिट ने खुद माना कि मैक्रों की समझदारी से धीरे-धीरे वे उनके प्रति आकर्षित हुईं।
बताया जाता है कि इमैनुएल और ब्रिजिट के बीच बढ़ती करीबी उस दौरान छिपी नहीं। जिस ड्रामा के लिए दोनों ने साथ में काम किया था, उसके अंत में इमैनुएल ने अपनी डांस टीचर को गाल पर किस किया। इसके बाद उनका रिश्ता खुलकर सामने आ गया। इस रिश्ते के बारे में जब इमैनुएल के माता-पिता को पता चला, तो उन्होंने कथित तौर पर बेटे को पेरिस भेजने का फैसला किया। हालांकि, मैक्रों इसके लिए तैयार नहीं थे। ब्रिजिट ने बाद में 17 साल के इमैनुएल को पेरिस जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए मनाया। मैक्रों इसके लिए तैयार हो गए, हालांकि जाने से पहले उन्होंने ब्रिजिट से वादा किया- 'चाहे कुछ भी हो जाए, एक दिन में तुमसे विवाह करुंगा।'
2007: ग्रैजुएशन के बाद ब्रिजिट से शादी के बंधन में बंध गए मैक्रों
17 साल के इमैनुएल जब पढ़ाई पूरी करने पेरिस गए तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यह लड़का आने वाले समय में अपने से 24 साल बड़ी टीचर को याद भी रखेगा। हालांकि, मैक्रों ने अपना किया गया वादा निभाया और ग्रैजुएशन पूरा करने के बाद 2007 में 29 साल की उम्र में ब्रिजिट से शादी कर ली। तब ब्रिजिट की उम्र 54 वर्ष हो चुकी थी। ब्रिजिट की दूसरी शादी उसी ली टूके शहर में हुई, जहां 33 साल पहले उनकी पहली शादी हुई थी।
ब्रिजिट ने 2006 में ही अपने पहले पति को तलाक दे दिया था। इमैनुएनल ने भी किसी तरह अपने माता-पिता को ब्रिजिट को स्वीकारने के लिए मना लिया था। इसके बाद शादी में ब्रिजेट के तीनों बच्चे और इमैनुएल के माता-पिता शामिल हुए।
ब्रिजिट ने अपनी आत्मकथा में भी किया है जिक्र
ब्रिजिट की किताब का नाम 'ब्रिजिट मैक्रों- द लिबरेटिड वूमेन' है। इसमें बताया गया है कि इमैनुएल ने कभी 300 पन्नों का एक उपन्यास टाइप किया था। बताया गया है कि वह एक साहसी और कामुक उपन्यास था। मैक्रों परिवार के रिश्तेदारों के मुताबिक, बेशक इसमें नाम असल नहीं थे, लेकिन यह उसी बारे में था, जो इमैनुएल उस समय महसूस कर रहे थे और उसे बताना चाहते थे।
मुश्किलों में लगातार साथ रहे हैं इमैनुएल-ब्रिजिट
1. राजनीतिक दुनिया में मैक्रों की सलाहकार की भूमिका निभाई
इमैनुएल की समझदारी और जानकारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी उनके प्रशंसकों की कमी नहीं है। शादी के बाद इमैनुएल ने अपने राजनीति में आने के सपने को पूरा करने की कोशिश शुरू कर दी। इसमें ब्रिजिट ने भी उनका साथ दिया और टीचर के तौर पर अपनी नौकरी छोड़ दी। जब इमैनुएल 2014 में राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की सरकार में वित्त मंत्री बने तो ब्रिजिट उनकी सलाहकार रहीं।
2. राष्ट्रपति चुनाव अभियान में मैक्रों की ढाल बनीं ब्रिजिट
फ्रांस में 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी का एलान करने के बाद से ही इमैनुएल मैक्रों लगातार राजनीतिक दलों के निशाने पर आने लगे। इस दौरान एक अफवाह उड़ी कि इमैनुएल समलैंगिक हैं और ब्रिजिट सिर्फ उन्हें कवरअप देने के लिए हैं। मैक्रों ने इन दावों को खारिज कर दिया। इन आरोपों के बाद ब्रिजिट को लगातार इमैनुएल के साथ उनके अभियानों में देखा जाने लगा।
आखिरकार 2017 में 39 साल की उम्र में इमैनुएल फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति बन गए। राष्ट्रपति बनने के बाद से ही ब्रिजिट लगातार देश-विदेश के दौरों पर फ्रांस की प्रथम महिला के तौर पर इमैनुएल के साथ रही हैं।