फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस: पालतू डॉगी को घुमाने गई गर्भवती महिला को जंगली कुत्तों ने मारा डाला

Wed, 20 Nov 2019 02:52 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फ्रांस में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, यहां जंगल में कुत्ते को घुमाने गई गर्भवती पर जंगली कुत्तों ने हमला कर उसे मार डाला। जांचकर्ताओं ने बताया कि 29 वर्षीय महिला एलीसा पिलार्स्की का शव विलर्स-कॉतरे शहर के जंगल के बाहर पाया गया। फ्रांस का यह शहर राजधानी पेरिस से 90 किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। बताया गया है कि पिलार्स्की छह महीने की गर्भवती थी। 

विज्ञापन


अभियोक्ता फ्रेडरिक त्रिन ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला की मौत कई कुत्तों के काटने के बाद ज्यादा खून बह जाने से हो गई। वहीं, किन कुत्तों ने महिला के ऊपर हमला किया और उसको काटा इस बात की भी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि करीब 93 कुत्तों की जांच की गई है और महिला के पांच पालतू कुत्तों का भी परीक्षण किया गया।

पुलिस ने बताया कि जब महिला ने जंगली कुत्तों को देखा तो उसे खतरा महसूस हुआ जिसके बाद उसने अपने पति को फोन किया। लेकिन जब तक पति वहां पहुंचा तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पति ने देखा कि पालतू कुत्ता घायल है और पत्नी मरी पड़ी हुई है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें