फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: पेरिस में भड़के सरकार विरोधी प्रदर्शन, हजारों लोग सड़कों पर उतरे, आगजनी-पथराव, जानिए क्या है मामला

Fri, 17 Mar 2023 09:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

सरकार के इस फैसले के विरोध में पेरिस में लोग सड़कों पर उतर गए और सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान भारी भीड़ को जब पुलिस ने नियंत्रित करने की कोशिश की तो प्रदर्शन उग्र हो गया। इसके बाद जगह जगह पेरिस की सड़कों पर आगजनी और पथराव देखने को मिला।
विज्ञापन
पेरिस में जारी विरोध प्रदर्शन का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस में सरकार विरोधी उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके चलते पेरिस की सड़कों पर जगह-जगह आगजनी और पथराव, नारेबाजी देखने को मिल रही है। दरअसल सरकार के फैसले की वजह से यह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। खबर के अनुसार, फ्रांस की इमैनुएल मैक्रों सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र  में दो साल का इजाफा कर दिया है। जिसे लेकर विरोध उग्र हो गया है। 

विज्ञापन


जानिए क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन
बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने रिटायरमेंट की उम्र 62 साल से बढ़ाकर 64 साल कर दी है। सरकार का तर्क है कि फ्रांस के पेंशन सिस्टम को कंगाल होने से बचाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इसके लिए फ्रांस की संसद में वोटिंग होनी थी लेकिन बताया जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने एक संवैधानिक प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए संसद में बिना वोटिंग के ही नए कानून को लागू कर दिया। 



पेरिस की सड़कों पर आगजनी
सरकार के इस फैसले के विरोध में पेरिस में लोग सड़कों पर उतर गए और सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान भारी भीड़ को जब पुलिस ने नियंत्रित करने की कोशिश की तो प्रदर्शन उग्र हो गया। इसके बाद जगह जगह पेरिस की सड़कों पर आगजनी और पथराव देखने को मिला। पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। वहीं फ्रांस की संसद में भी इस कानून का विरोध हो रहा है और कई सांसद इसका विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन की कई वीडियों और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पुलिस ने प्रदर्शनों के चलते करीब 120 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें