फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: रूस के वैगनर ग्रुप ने इटली के रक्षा मंत्री पर रखा 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम, जानिए क्या है वजह

Fri, 17 Mar 2023 09:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पलायन संकट क्यों बढ़ रहा है, वह इसके बारे में नहीं जानते और ना ही उन्हें इसकी परवाह है।
विज्ञापन
रूस का वैगनर ग्रुप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली की खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि रूस के वैगनर ग्रुप ने इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो पर 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 123 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है। इटली के एक न्यूज पेपर ने खूफिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह दावा किया है। इसके बाद इटली के रक्षा मंत्री की सुरक्षा को कड़ी करने की मांग उठ रही है। हालांकि इटली के रक्षा मंत्री ने धमकी के बावजूद अपनी सुरक्षा बढ़ाने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन


क्या है वजह
बता दें कि इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने रूस के वैगनर ग्रुप की आलोचना की थी और कहा था कि अफ्रीकी देशों से पलायन बढ़ने की वजह रूस के वैगनर ग्रुप की हाइब्रिड लड़ाई की रणनीति का हिस्सा है। इटली ने कहा कि यूक्रेन का समर्थन करने के लिए रूस द्वारा ऐसा किया जा रहा है। हालांकि वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पलायन संकट क्यों बढ़ रहा है, वह इसके बारे में नहीं जानते और ना ही उन्हें इसकी परवाह है। हालांकि उन्होंने कहा कि इटली के रक्षा मंत्री को अन्य मामलों पर फोकस करना चाहिए। साथ ही प्रिगोझिन ने इटली के रक्षा मंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया। 

ये भी पढ़ें- Russia: पुतिन के खूंखार 'वैगनर ग्रुप' ने उड़ाई जेलेंस्की की नींद, यूक्रेनी शहर सोलेदार को कब्जाने का किया दावा
विज्ञापन


गुइडो क्रोसेटो ने कहा था कि अफ्रीकी तटों से पलायन करने वाले प्रवासियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। यह साफ तौर पर वैगनर ग्रुप की हाइब्रिड लड़ाई की रणनीति है और वह अफ्रीका के कुछ देशों में अपनी ताकत के दम पर ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि यूरोपीय यूनियन, नाटो और पश्चिमी देशों में साइबर हमले भी यूक्रेन युद्ध का हिस्सा हैं। 

अफ्रीकी देशों में है वैगनर ग्रुप का प्रभाव
बता दें कि रूस के भाड़े के सैनिकों का संगठन वैगनर ग्रुप काफी ताकतवर माना जाता है और कई अफ्रीकी देशों जैसे लीबिया, माली और मध्य अफ्रीकी देशों में इसकी प्रभावी मौजूदगी है। यूक्रेन के बख्मुत शहर पर कब्जे की कोशिश भी वैगनर ग्रुप द्वारा की जा रही है और यूक्रेन में कई मोर्चों पर लड़ रहे हैं।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो रूस यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन के मुखर समर्थक रहे हैं। इटली ने यूक्रेन की मदद के लिए नया हथियार पैकेज भी दिया और नागरिक और सैन्य आपूर्ति के लिए मदद का एलान किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें