फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France Stabbing: फ्रांस के अनेसी शहर में बच्चों पर चाकूबाज ने किया हमला, कई गंभीर रूप से घायल

Thu, 08 Jun 2023 03:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अनेसी

सार

फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। 
विज्ञापन
France - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के अनेसी शहर में एक पार्क में कुछ बच्चों पर चाकूबाज ने हमला कर दिया। बताया गया है कि घटना में पांच लोग जख्मी हुए हैं, इनमें चार बच्चे शामिल हैं। फ्रांस पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अमानवीय है और इसकी जांच की जा रही है। इस बीच फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। 
विज्ञापन


इससे पहले जनवरी में पेरिस के एक रेलवे स्टेशन पर हुई चाकूबाजी की घटना में कई लोग घायल हुए थे। इस दौरान पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी थी, जिसमें हमलावर घायल हो गया था। पुलिस ने बताया था कि हमले में कई लोग घायल हुए थे। फ्रांस के आतंरिक मंत्री गेरार्ड डरमेनिन ने बताया था कि हमलावर को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें