फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन: मैड्रिड में एक रिहायशी इमारत में गैस रिसाव होने से विस्फोट, चार लोगों की मौत

Thu, 21 Jan 2021 02:02 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मैड्रिड
विज्ञापन
मैड्रिड - इमारत में गैस रिसाव - फोटो : twitter
विज्ञापन

स्पेन की राजधानी मैड्रिड के मध्य क्षेत्र में बुधवार को एक रिहायशी इमारत में गैस रिसाव के कारण विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। मैड्रिड आपातकालीन सेवा ने एक ट्वीट में कहा कि विस्फोट में कम से कम 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में मैड्रिड के मध्यवर्ती क्षेत्र तोलेदो स्ट्रीट में छह मंजिला इमारत से धुंआ उठते हुए दिखा और आसपास मलबा बिखरा हुआ था।

आपात सेवा ने कहा है कि बचाव टीम, दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी राहत और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। मेयर जोस लुइस मार्तिनेज अलमेदा ने बताया कि विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गैस रिसाव के कारण यह विस्फोट हुआ। चर्च से जुड़ा एक व्यक्ति भी लापता है।
विज्ञापन


स्पेन के लोक प्रसारक 'टीवीई' ने कहा कि इमारत के भीतर लगी आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मुश्किलें आ रही हैं और बचाव टीम वहां फंसे लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें