फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप बोले- मैं बिना युद्ध वाला राष्ट्रपति, चीन पर भी बरसे

Thu, 21 Jan 2021 12:55 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प - फोटो : twitter
विज्ञापन

निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले वीडियो के जरिए जनता से मुखातिब हुए। 20 मिनट के इस विदाई संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को अभूतपूर्व विशेषाधिकार बताते हुए जनता का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, मुझे अमेरिका के कई दशकों में मेरे जैसा राष्ट्रपति होने पर गर्व है। मेरा कार्यकाल ऐसा रहा जिसके दौरान कोई नया युद्ध नहीं शुरू किया गया।

विदाई संदेश में वार्डन प्रशासन को दी शुभकामनाएं
डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस छोड़ने से पहले जो बाइडन के नेतृत्व में बन रही नई सरकार को भी शुभकामनाएं दी। हालांकि उन्होंने बाइडन का नाम नहीं लिया लेकिन उन्हें का अब हमें नई सरकार मिलने जा रही है। हम उसकी सफलता के लिए कामना करते हैं और चाहते हैं कि वह अमेरिका को सुरक्षित और समृद्ध रखें।
विज्ञापन

हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और चाहते हैं कि वह भाग्यशाली रहें। हालांकि ट्रंप चुनाव परिणामों को अब भी स्वीकार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा मैं नए प्रशासन को सत्ता सौंपने जा रहा हूं। लेकिन बताना चाहता हूं कि हमने जो आंदोलन शुरू किया है वह जारी रहेगा। यह सिर्फ शुरुआत है।

पत्नी मेलानिया और परिवार का भी हर परिस्थिति में साथ देने के लिए किया शुक्रिया
साथ ही ट्रंप ने पत्नी मेलानिया और परिवार का भी हर परिस्थिति में साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया। ट्रंप ने कहा हमने अमेरिका की ताकत को घर में कायम किया और बाहर भी अमेरिकी नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक ले गए। हमने दुनिया को चीन के खिलाफ एकजुट किया, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

चीन पर फिर कठोर रुख
डोनाल्ड ट्रंप ने विदाई संदेश में भी चीन पर हमला बोला और उसे कोरोना वायरस के प्रसार के लिए जिम्मेदार ठहराया। कहा, हमने चीन पर ऐतिहासिक व्यापार कर लगाए, कई नए समझौते किए। हमारी व्यापारिक नीति तेजी से बदलती गई। इस वजह से और अरबों डॉलर अमेरिका में आए। लेकिन वायरस ने हमें अलग दिशा में चलने के लिए मजबूर कर दिया।

खुशी से जीवन बिताना, फिर मिलेंगे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को पत्नी मेलानिया के साथ बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे व्हाइट हाउस से हैलीकॉप्टर में निकल गए। जाते समय उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वे खुशी में जीवन बिताएं, जल्द ही फिर मिलना होगा। 
खास बात रही कि सलाहकारों ने उनके लिए पहले से विदाई टिप्पणियां लिखी थीं, जिनमें बाइडन को धन्यवाद भी कहना था। ट्रंप ने इन्हें रद करते हुए केवल अपने समर्थकों को संदेश दिया। काला सूट व धूप का चश्मा पहने ट्रंप ने कहा कि हमारा प्रशासन अलग किस्म का था, हम किसी न किसी रूप में जरूर लौटेंगे। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप को हैलीकॉप्टर मैरिलैंड के सैन्य बेस ले गया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें