अमेरिका में भीड़ पर गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। कैलिफोर्निया में हैलोवीन पार्टी कर रहे लोगों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह हमला उत्तरी कैलिफोर्निया में सेन फ्रांसिस्को बे-एरिया में एक किराये के घर में चल रही हैलोवीन पार्टी के दौरान हुआ। पार्टी के दौरान 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे।