फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में निमोनिया के चार और मामले सामने आए, दो लोगों की मौत

Sun, 19 Jan 2020 02:40 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्य चीनी शहर में वायरल निमोनिया के चार और मामलों सामने आए हैं। इस वायरस के संपर्क में आने से इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। इस रहस्यमयी वायरस ने अमेरिका और अन्य लोगों को एहतियाती कदम उठाने के लिए बाध्य किया है। 

विज्ञापन


वुहान नगर स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को बताया की नवीनतम मामलों में 45 लोग इस वायरस से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। चीन में रहस्यमय ढंग से फैले निमोनिया की वजह एक नए तरह के वायरस कोरोना वायरस को माना जा रहा है। 

2002 के अंत में दक्षिणी चीन में फैले इस बेहद संक्रामक फ्लू एसएआरएस के चीन में दोबारा फैलने का डर पैदा हो गया था। यह वायरस दो दर्जन से अधिक देशों में फैल गया था, जिसमें लगभग 800 लोग मारे गए थे। एसएआरएस को सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह तीन प्रमुख हवाई अड्डों पर वुहान से आने वाले यात्रियों की जांच करेगा। एशिया के कम से कम आधा दर्जन देशों ने मध्य चीन से आने वाले यात्रियों की जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें