फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: काबुल बम हमले में चार की मौत, 13 लोग हुए घायल

Thu, 20 Aug 2020 01:45 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
काबुल अटैक - फोटो : self
विज्ञापन

अफगानिस्तान के काबुल में बुधवार तड़के अफगान सरकार के कर्मचारियों को निशाना बना कर किए गए दो बम हमलों में पुलिस अधिकारी समेत चार लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक किसी ने भी हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता फरदौस फरमाज के अनुसार, एक बम पुलिस वाहन पर चिपकाया गया था जबकि दूसरा शिक्षा मंत्रालय की एक कार में लगाया गया था।

विज्ञापन


फरमाज ने कहा कि पुलिस दोनों हमलों की जांच कर रही है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उन्हें विस्फोटों की जानकारी नहीं है। इस बीच इस्लामिक स्टेट समूह ने काबुल में मंगलवार को देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुए मोर्टार हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें चार बच्चों सहित कम से कम 11 नागरिक घायल हो गए। आतंकवादी समूह ने कहा कि उन्होंने काबुल में राष्ट्रपति आवास, दूतावासों और अफगान सरकारी कार्यालयों को निशाना बनाते हुए मोर्टार के 16 गोले दागे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें