फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में संक्रमण के 54 फीसदी मामले अमेरिकी महाद्वीप में, ट्रंप ने कहा- चीन को कभी माफ नहीं करेंगे

Thu, 20 Aug 2020 01:45 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Corona America - फोटो : PTI
विज्ञापन

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां बुधवार को 2.23 करोड़ पार हो गई वहीं अब तक 7.85 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका अब भी विश्व में महामारी को लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक दुनिया के 54 फीसदी मामले अकेले अमेरिकी महाद्वीप से सामने आए हैं। उधर, राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि महामारी पर चीन को माफ नहीं कर सकते।

विज्ञापन


अमेरिका में छह विश्वविद्यालयों के भीतर 200 से ज्यादा विद्यार्थी भी संक्रमित पाए गए हैं। यहां पांच राज्यों के स्कूलों में 2,000 से ज्यादा बच्चों को क्वारंटीन किया गया  है। देश में 3 अगस्त से स्कूल-कॉलेज खोलने की इजाजत के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा में सर्वाधिक 175 छात्र संक्रमित मिले हैं।


उधर, जॉर्जिया के चेरोकी काउंटी स्कूल में सर्वाधिक 1,100 बच्चे क्वारंटीन हुए हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि चीन के प्रति उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। ट्रंप ने एरिजोना में कहा, वे न तो चीन को महामारी प्रसार के मामले में माफ करेंगे और न ही उसके साथ कोई वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा, चीन ने दुनिया का संकट में डाला है। यह अकल्पनीय है। मैं अभी उनसे बात नहीं करना चाहता।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया : दो सैनिक संक्रमित, 461 लोग क्वारंटीन
दक्षिण कोरिया में दो सैनिकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया गया है। संक्रमण के 246 नए मामले मिलने के बाद देश में कोरोना मरीजों की संख्या 15,761 हो गई है। अब तक 306 लोगों की मौत हुई है।

चीन : संक्रमण के 17 नए मामले
चीन में मंगलवार को कोरोना के 17 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,339 हो गई है। नए आयातित मामलों में से आठ शंघाई में, चार गुआंग्डोंग में, दो प्रत्येक झेजियांग और शानक्सी में और एक शेडोंग में दर्ज किए गए। हालांकि, संक्रमण से अभी नई मौत का मामला सामने नहीं आया है।

इंडोनेशिया : कोरोना के 1,902 नए मरीज मिले
इंडोनेशिया में बुधवार को कोरोना के 1,902 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद दक्षिण पूर्व एशियाई देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,44,945 हो गई है। वहीं, 69 मरीजों की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या कुल 6,346 हो गई है।

जर्मनी : कोरोना के मामले बढ़कर 2,26,914
जर्मनी में बुधवार को कोरोना के 1,510 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 226,914 हो गई है। वहीं, सात मरीजों की मौत के बाद कुल 9,243 मौतें हुई हैं।

फिलीपींस : कोरोना के 4,650 नए मामले, 111 मौतें
फिलीपींस स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को 4,650 नए कोरोना मामलों की पुष्टि करते हुए संक्रमण के कारण 111 नई मौतों की सूचना दी है। मंत्रालय ने कहा कि नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,73,774 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें