फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 गुगेनहाइम फेलोशिप से नवाजे गए चार भारतवंशी

Wed, 15 Apr 2020 04:04 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Guggenheim fellowship - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय मूल के चार अमेरिकियों को उनकी उपलब्धियों और ‘असाधारण प्रतिबद्धता’ के लिए एक प्रतिष्ठित ‘यूएस फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है। ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियर प्रदीप शर्मा, ब्राउन यूनिवर्सिटी में एप्लाइड गणित की प्रोफेसर कविता रमण, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और कोलंबिया विश्वविद्यालय में योजनाकार और शिक्षक दिलीप दा चुन्हा और डार्टमाउथ कॉलेज में पृथ्वी विज्ञान के प्रोफेसर मुकुल शर्मा को 2020 गुगेनहाइम फेलोशिप से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


हर वर्ष लगभग 175 ऐसे फेलोशिप प्रदान किए जाते हैं। इस बार 173 लोगों को इस फेलोशिप के लिए चुना गया और इन लोगों का चयन तीन हजार लोगों में से किया गया। इस वर्ष इंजीनियरिंग श्रेणी में यह फेलोशिप पाने वाले प्रदीप ने  कहा, ‘गुगेनहाइम फेलोशिप मेरे लिए एक आश्चर्य के रूप में सामने आई है। वह बहुत प्रतिस्पर्धी हैं, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।’ उन्हें उनके योगदान के लिए ‘सोसाइटी ऑफ इंजीनियरिंग साइंस’ ने 2019 जेम्स आर राइस मेडल से भी सम्मानित किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें