फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान के आत्मघाती हमले में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत, 12 घायल

Sat, 27 Jul 2019 11:01 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

अफगानिस्तान में तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने पूर्वी गजनी प्रांत में जिला पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाया जिसमें कम से कम तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता अहमद खान सीरत ने बताया कि आब बंद जिले में शनिवार सुबह हुए धमाके में 12 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रांत के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा रखने वाले तालिबान ने हमले में सेना का चोरी किया हम्वी वाहन इस्तेमाल किया। हमले में मुख्यालय को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

इससे पहले गुरुवार को एक के बाद एक लगातार हुए तीन बम धमाकों से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल दहल उठी। इन धमाकों में पांच आम नागरिकों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है घायलों में से कई की हालत गंभीर है। मरने वालों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। अफगानिस्तान की मीडिया की तरफ से ये जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


धमाकों की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घरे लिया है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी।

जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पिछले एक हफ्ते में दो बड़े बम धमाके किए गए हैं। अभी तक इस बात की खबर नहीं लगी है कि ये धमाके किसने किए हैं। सुरक्षा बलों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें