फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangkok: भूकंप से गिरी 33 मंजिला इमारत में घुसे चार चीनी हिरासत में; संदिग्ध दस्तावेज चुराने की कोशिश में थे

Mon, 31 Mar 2025 10:10 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

बैंकॉक में भूकंप के झटकों से एक निर्माणाधीन 33 मंजिला इमारत देखते ही देखते धराशायी हो गई थी। थाईलैंड के राज्य लेखा परीक्षा कार्यालय (एसएओ) की इमारत को चीन की एक फर्म बना रही थी। फर्म के खिलाफ जांच चल रही है। इस बीच चार चीनी युवकों को इमारत स्थल से दस्तावेजों के साथ हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन
बैंकॉक भूकंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकॉक में शुक्रवार को आए भूकंप में गिरी 33 मंजिला इमारत में अवैध रूप से घुसने पर पुलिस ने चार चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि चारों युवक इमारत से संदिग्ध दस्तावेजों को चुराने की कोशिश कर रहे थे। चारों के पास से 32 संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने चारों युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बैंकॉक में भूकंप के झटकों से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत देखते ही देखते धराशायी हो गई थी। 33 मंजिला इमारत थाईलैंड के राज्य लेखा परीक्षा कार्यालय (एसएओ) की थी। इस इमारत को बना रही चीन समर्थित फर्म के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। बैंकॉक के गर्वनर ने इमारत वाले क्षेत्र को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है। साथ ही यहां पर बिना अनुमति के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है। 

ये भी पढ़ें: बैंकॉक में भूकंप से गिरी 33 मंजिला इमारत का चीन से कनेक्शन, थाईलैंड सरकार ने शुरू की जांच
विज्ञापन


मेट्रोपॉलिटन पुलिस ब्यूरो के डिप्टी कमिश्नर, पुलिस मेजर जनरल नोपासिन पूलस्वात ने कहा कि भूकंप से गिरी इमारत के पिछले हिस्से से अवैध रूप 32 फाइलों को हटाने के आरोप में चार चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग साइट से दस्तावेज हटा रहे हैं। इसके बाद घटनास्थल पर एक संदिग्ध चीनी व्यक्ति मिला। उसने पूछताछ में बताया कि वह निर्माण परियोजना का परियोजना प्रबंधक है। हालांकि उसके पास वैध वर्क परमिट भी मिला। 

इसके बाद पकड़े अन्य तीनों चीनी युवकों से कागजात जब्त किए गए। तीनों ने पुलिस को बताया कि वे इटालियन-थाई डेवलपमेंट पीएलसी (आईटीडी)  के तहत एक ठेकेदार के लिए काम करते थे। वे बीमा दावे के लिए आवश्यक दस्तावेज लेने के लिए वहां गए थे। पूछताछ पूरी करने के बाद पुलिस ने संदिग्धों को अस्थायी रूप से रिहा कर दिया। इसके बाद चीनी नागरिकों के खिलाफ निर्माण स्थल में प्रवेश करके और इमारत से ब्लूप्रिंट और अन्य दस्तावेज निकालने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि चारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: म्यांमार में दहशत के साये में जिंदगी, 35 लाख लोग हुए बेघर, शिविरों में शरण लेने को मजबूर

चीन से है इमारत का कनेक्शन
33 मंजिला इमारत थाईलैंड के राज्य लेखा परीक्षा कार्यालय (एसएओ) की थी। दो अरब से अधिक बहत (45 मिलियन पाउंड) की लागत से तीन साल से यहां कार्यालय का निर्माण किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि एसएओ भवन की इमारत के निर्माण को लेकर इटालियन-थाई डेवलपमेंट पीएलसी (आईटीडी) और चाइना रेलवे नंबर 10 (थाईलैंड) लिमिटेड में अनुबंध हुआ था। चाइना रेलवे नंबर 10 (थाईलैंड) चीन के बड़े इंजीनियरिंग ग्रुप की सहायक कंपनी है, इसके पास 49 फीसदी हिस्सेदारी है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें