सीएनएन जर्नलिस्ट केट बैनेट की मेलानिया पर लिखी बायोग्राफी- फ्री, मेलानिया: अनऑथराइज्ड बायोग्राफी के मुताबिक, ट्रंप और मेलानिया दोनों व्हाइट हाउस में अलग-अलग रहते हैं। दोनों के अलग बेडरूम हैं।
दोनों की बीच दूरियों के तीन सबूत
1. शादी के बाद हर वैलेंटाइन डे पर मेलानिया और ट्रंप साथ रहते थे। अपने रिजॉर्ट्स या गोल्फ क्लब में जाते और फिर पॉम बीच पर डिनर करते। मेलानिया सोशल मीडिया पर भी पति के लिए लव नोट्स शेयर करतीं। इस बार वैलेंटाइन डे पर वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में थीं।
2. राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद ट्रंप 11 नवंबर को पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में शामिल हुए। वेटरंस डे के इस इवेंट में लोगों का ध्यान सिर्फ एक तस्वीर ने खींचा। मेलानिया एक अनजान से सैनिक के हाथ में हाथ डाले दिखीं। वो हाथ में छाता भी पकड़े था, क्योंकि बारिश हो रही थी। इवेंट में मेलानिया और ट्रंप दूर-दूर खड़े थे।
3. ट्रंप ने री-इलेक्शन कैम्पेन जून 2019 में शुरू किया था। इस दौरान वे रिपब्लिकन स्टेट्स के सीनेटर्स और गवर्नर्स से मिले। बाद में कोरोना का दौर शुरू हो गया। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कुल 44 रैलियां कीं। इनमें से कुछ वर्चुअल भी थीं। मेलानिया सिर्फ दो में नजर आईं।
तलाक हुआ तो मेलानिया को 6.8 करोड़ डॉलर मिलेंगे
मीडिया में दोनों के तलाक के कयास लगाए जा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो 74 साल के ट्रंप का यह तीसरा तलाक होगा। मेलानिया की उम्र 50 साल है। ट्रंप से उनकी शादी को 15 साल हो चुके हैं। ‘आर्ट ऑफ हर डील: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ मेलानिया ट्रंप’ की लेखिका मैरी जॉर्डन के मुताबिक, तलाक के मुआवजे (डाइवोर्स सैटलमेंट) में मेलानिया को 6.8 करोड़ डॉलर (करीब 504 करोड़ रुपए) मिलेंगे। इसके साथ ही बेटे बैरन की कस्टडी भी उन्हीं के पास रहेगी। मेलानिया चाहेंगी कि बैरन को वह सभी अधिकार मिलें, जो ट्रंप के पिछली दो शादियों से हुए चार बच्चों को मिले हैं।