फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद पर चीन की कार्रवाई उकसावे वाली: रिचर्ड वर्मा

Tue, 14 Jul 2020 04:22 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
richard verma - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारत में लंबे समय तक अमेरिकी राजदूत रहे रिचर्ड वर्मा ने कहा है कि भारतीय सीमा, दक्षिण चीन सागर, ताइवान जलडमरूमध्य और हांगकांग में हाल ही में चीन द्वारा की गई कार्रवाई उकसावा बढ़ाने और अस्थिर करने वाली है। बता दें कि पांच मई के बाद से आठ हफ्ते से अधिक समय तक पूर्वी लद्दाख के इलाकों में भारत-चीन सेना के बीच गतिरोध कायम है।

विज्ञापन


गलवां घाटी में पांच मई को हुई कार्रवाई में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। जबकि चीनी पक्ष ने अब तक अपने हताहतों का विवरण जारी नहीं किया है। वर्मा ने बताया कि चीन की कार्रवाई का मकसद पूरे इलाके में उकसावा बढ़ाकर अस्थिरता फैलाने का है।

चीन ने दक्षिण सागर में भी अपना दावा जताते हुए कृत्रिम द्वीपों का निर्माण कर रखा है, जबकि ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलयेशिया और वियतनाम भी इसके कुछ हिस्सों पर अपना अधिकार जताते रहे हैं। वर्मा ने आगे कहा कि 1959 में सीनेटर केनेडी ने अमेरिकी संसद में कहा था कि एशिया का भाग्य भारत पर निर्भर करता है और इस क्षेत्र में भारत का खास महत्व है, यह भाषण एक सच्चाई है। उन्होंने भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी को अब तक सही रास्ते पर बताया।
विज्ञापन

 
छात्रों के अमेरिका छोड़ने का फैसला बेतुका
रिचर्ड वर्मा ने भारत-अमेरिकी रिश्तों का श्रेय अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रालयों के अलावा अन्य अमेरिकी सरकारी एजेंसियों को दिया। हालांकि वर्मा ने ऑनलाइन पढ़ाई पर विदेशी छात्रों के अमेरिका छोड़ने संबंधी ट्रंप प्रशासन के फैसले को बेतुका और संकीर्ण मानसिकता वाला करार दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें