फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका: पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना का बड़ा एलान, लड़ेंगे अगला राष्ट्रपति चुनाव

Tue, 31 Jan 2023 02:49 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, कोलंबो

सार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। वह श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के समर्थन से यह चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि सिरिसेना ने 2015-2019 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। लंका एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सितंबर 2024 में होने वाले हैं। मैत्रीपाला सिरिसेना ने एसएलएफपी मुख्यालय में मीडिया ब्रीफिंग में यह घोषणा की।  

विज्ञापन


मुझे अपने खिलाफ किसी साजिश का डर नहीं: सिरिसेना
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें अपने खिलाफ किसी साजिश का डर नहीं है।  उन्होंने कहा कि मैं किसी भी चीज से पीछे नहीं हटूंगा। मैं किसी भी साजिश से नहीं डरता। मैं कानून और अदालत का सम्मान करता हूं। मैं अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए एसएलएफपी के समर्थन से चुनाव लड़ूंगा, चाहे कितनी भी परेशानी क्यों न दी जाए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें