फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: हादसे में पूर्व मिस पाकिस्तान वर्ल्ड जानिब की दर्दनाक मौत, 2012 में जीता था खिताब

Sat, 07 Dec 2019 03:50 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मिस पाकिस्तान वर्ल्ड जानिब नवीद - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के मैरीलैंड में पूर्व मिस पाकिस्तान वर्ल्ड जानिब नवीद की एक कार हादसे में मौत हो गई। 32 वर्षीय जानिब गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठीं और इस हादसे में उनकी जान चली गई। उन्होंने 2012 में मिस पाकिस्तान वर्ल्ड का खिताब जीता था।

विज्ञापन


जानिब अमेरिका के कैलिफोर्निया के पोमोना में रहती थीं। यह कार हादसा मैरीलैंड के प्रिंस जॉर्ज में हुआ है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, जानिब अपनी मर्सडीज कार से जा रही थीं, ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार पलट गई और यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि जब कार से उन्हें निकाला गया तो वह मृत हालत में थीं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। अब तक की जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त जानिब ने शराब नहीं पी रखी थी। अभी जांच चल रही है और हादसे का असली कारण ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें