फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: नशीले पदार्थों की तस्करी मामले में अमेरिकी अनुरोध के बाद होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति हर्नाडेंज गिरफ्तार 

Thu, 17 Feb 2022 12:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, तेगुसिगल्पा।

सार

हर्नांडेज के भाई जुआन एंटोनियो ‘टोनी’ हर्नांडेज को मार्च 2021 में इसी मामले में आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। हर्नांडेज 27 जनवरी 2014 से 27 जनवरी 2022 तक होंडुरास के राष्ट्रपति रहे।
विज्ञापन
जुआन ओरलैंडो हर्नाडेंज। - फोटो : Wiki.org
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होंडुरास की पुलिस ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ओरलैंडो हर्नाडेंज को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिका ने नशीले पदार्थों की तस्करी और इसके लिए हथियारों का इस्तेमाल करने के मामले में हर्नांडेज को गिरफ्तार करके प्रत्यर्पित किए जाने का अनुरोध किया था। हर्नांडेज की गिरफ्तारी से कुछ समय पूर्व ही होंडुरास के एक जज ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


अदालत के प्रवक्ता मेल्विन डुअर्टे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ जस्टिस ने इस मामले के निपटारे के लिए मंगलवार सुबह एक न्यायाधीश को नामित किया था। हर्नांडेज के भाई जुआन एंटोनियो ‘टोनी’ हर्नांडेज को मार्च 2021 में इसी मामले में आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। अमेरिकी न्याय मंत्रालय की प्रवक्ता निकोल नवास ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हर्नांडेज 27 जनवरी 2014 से 27 जनवरी 2022 तक होंडुरास के राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति कार्यालय छोड़ने के दिन उन्होंने ‘सेंट्रल अमेरिकन पार्लियामेंट’ में होंडुरास के प्रतिनिधि के रूप मे शपथ ग्रहण की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें