फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति बेलिसारियो बेतंकूर का 95 वर्ष की उम्र में निधन 

Sat, 08 Dec 2018 10:35 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति बेलिसारियो बेतंकूर का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। डॉक्टरों ने उनके निधन की घोषणा की। राष्ट्रपति इवान डुक ने पूर्व कंजरवेटिव नेता को श्रद्धांजलि दी। बेतंकूर 1982 से 1986 तक दक्षिण अमेरिकी देश के राष्ट्रपति रहे थे।

विज्ञापन


डुक ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं अपने महान मित्र, कोलंबिया के महान नागरिक और पूर्व राष्ट्रपति बेलिसारियो बेतंकूर के निधन से बेहद दुखी हूं।’’ देश की उपराष्ट्रपति मार्टा लुसिया रामिरेज ने बेतंकूर के निधन से पहले गलती से उनके निधन की घोषणा कर दी थी, जिसे उन्होंने कुछ मिनट में ही ठीक भी कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें