फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASEAN Summit: विदेश मंत्री जयशंकर बोले- छोटी लेकिन उपयोगी रही कंबोडिया में आसियान शिखर वार्ता

Sat, 06 Aug 2022 01:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नॉमपेन्ह।

सार

ASEAN Summit: जयशंकर ने ट्वीट किया, मुझे रिसीव करने के लिए कंबोडिया के पीएम का शुक्रिया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को निजी तौर पर बधाई दी। हमारे कोविड सहयोग पर उनके गर्मजोशी भरे शब्दों की सराहना की।
विज्ञापन
एस जयशंकर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ASEAN Summit: विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए। इस वार्षिक बैठक में आसियान-भारत भागीदारी कार्यक्रम का जायजा लिया गया। जयशंकर ने ट्वीट किया, एक छोटी व बेहद उपयोगी यात्रा के बाद कंबोडिया से प्रस्थान।

विज्ञापन


जयशंकर इस मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को कंबोडिया पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने कंबोडिया के पीएम हुन सेन से वार्ता की और विरासत संरक्षण पर निरंतर मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने एक-दूसरे के विचारों को साझा किया। 

जयशंकर ने ट्वीट किया, मुझे रिसीव करने के लिए कंबोडिया के पीएम का शुक्रिया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को निजी तौर पर बधाई दी। हमारे कोविड सहयोग पर उनके गर्मजोशी भरे शब्दों की सराहना की। दोनों ने आर्थिक विकास, रक्षा व सांस्कृतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक के अंतिम दिन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कई द्विपक्षीय बैठकें
जयशंकर ने आसियान कार्यक्रम से इतर कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। उन्होंने श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी और इंडोनेशिया, ब्रुनेई व सिंगापुर के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात की। जयशंकर ने श्रीलंका को मदद का आश्वासन दिया और सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से हिंद-प्रशांत, कोविड-19 व म्यांमार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें