फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

फिलीपींस: मिंडानाओ द्वीप पर 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 29 Dec 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Earthquake

दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में शनिवार को भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। रेक्टर स्केट पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके बाद से ही फिलीपींस और पड़ोसी देश इंडोनेशिया के कई हिस्सों में सुनामी के खतरे की आशंका बढ़ गई है। 



अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र दवावो शहर के दक्षिणपूर्व में 59 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि इस भूकंप से इंडोनेशिया और फिलीपींस के तटों पर सुनामी की खतरनाक लहरें उठने की संभावना है।


जानकारी के लिए बता दें फिलीपींस में कुछ दिनों पहले ही अनक क्राकाटोआ ज्वालामुखी फटने से सुनामी आई है। अभी भी वहां मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1500 के करीब लोग घायल हैं। इस देश में ये सुनामी अभी थमी भी नहीं है और एक और सुनामी की आशंका बढ़ गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next