फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17वीं मंजिल से जान देने के लिए कूदा युवक पांच महीने के बच्चे पर जा गिरा, मां के सामने मासूम ने तोड़ा दम

Sat, 06 Feb 2021 02:46 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
विज्ञापन
बच्चे और युवक की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन
रूस में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपकी भी रूह कंपा देगा। दरअसल, यहां एक शख्स ने आत्महत्या करने के मकसद से 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान वह सड़क पर पांच महीने के बच्चे पर जा गिरा। इस हादसे में आत्महत्या करने वाले युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मासूम ने भी अपनी मां के सामने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सीसीटीवी से सामने आया मामला
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार (4 फरवरी) को दक्षिण-पश्चिम वोरोनेझ में हुआ और सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी की फुटेज में नजर आ रहा है कि एक महिला प्रैम (बच्चा गाड़ी) में अपने बच्चे को लेकर टहल रही थी। जैसे ही उसने सड़क पार करने की कोशिश की, उसी दौरान एक शख्स प्रैम पर आ गिरा। इससे प्रैम टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गया। 

बच्चे ने एंबुलेंस में तोड़ा दम
बताया जा रहा है कि प्रैम पर गिरे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, प्रैम में बैठे पांच महीने के बच्चे की मौत एंबुलेंस में हो गई। सीसीटीवी की फुटेज में नजर आ रहा है कि जैसे ही युवक प्रैम पर गिरता है, महिला अपने बच्चे को बचाने के लिए बदहवास हो जाती है, लेकिन वह खून में लथपथ हो गया। 
विज्ञापन


घटना से हर कोई हैरान
इस हादसे से हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, हादसे के बाद महिला ने खून में लथपथ बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया और मदद के लिए चीख-पुकार मचाने लगी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक ने आत्महत्या की, जिसके लिए उसने 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय मीडिया का कहना है कि वह महिला का पहला बच्चा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में विस्तार से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें