फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन की शीर्ष 50 महिला इंजीनियरों की सूची में भारतीय मूल की पांच महिलाएं शामिल

Wed, 24 Jun 2020 12:51 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, लंदन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

‘यूके एटॉमिक एनर्जी अथॉरिटी’ की चित्रा श्रीनिवासन सहित भारतीय मूल की पांच महिलाओं ने वर्ष 2020 के लिए ब्रिटेन की शीर्ष 50 महिला इंजीनियरों की सूची में जगह बनाई है।

विज्ञापन


श्रीनिवासन, यूकेएईए की फ्यूजन रिसर्च लैब में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इनके अलावा ट्रांसपोर्ट इंजीनियर रितु गर्ग, भू-वैज्ञानिक इंजीनियर बरनाली घोष, जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञ अनुषा शाह और वरिष्ठ इंजीनियर कुसुम त्रिखा इस सूची में शामिल है।


‘महिला इंजीनियरिंग दिवस’ पर मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। इंजीनियरिंग जगत के विशेषज्ञों ने ही इन 50 महिलाओं का चयन किया है। इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग जगत में महिला कर्मियों को प्रोत्साहित करना है। हर साल ‘वीमेन इंजीनियरिंग सोसायटी’ द्वारा इसका आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें