फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Atlantic: दक्षिण अटलांटिक में मछली पकड़ने वाली नाव डूबी; छह लोगों की मौत, सात लापता

Wed, 24 Jul 2024 04:58 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अटलांटिक महासागर में मछली पकड़ने गई नाव डूब गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग लापता हैं। 
विज्ञापन
अटलांटिक महासागर - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अटलांटिक महासागर में मछली पकड़ने वाली नाव डूबने से छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग लापता हो गए हैं। ब्रिटिश और स्पेनिश समुद्री अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि फॉकलैंड द्वीप समूह के तट से लगभग 200 मील दूर नाव सवार 27 लोग मछली पकड़ने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन


स्पेनिश अधिकारियों ने बताया कि अर्गोस जॉर्जिया नामक 176 फुट की जहाज अर्जेंटीना के पास दक्षिण अटलांटिक महासागर में डूब गई। जिसके बाद किसी तरह नाव से चौदह लोगों को बचाकर जीवनरक्षक नौका पर चढ़ाया गया। इसके अलावा दो अन्य नावों को भी बचा लिया गया। 

स्पेन के 10 लोगों की हुई पहचान
दक्षिणपूर्वी गैलिसिया में स्पेन के पोंटेवेद्रा प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के 10 सदस्यों की पहचान स्पेन के लोगों के रूप में की गई है। चालक दल में अन्य दूसरे देशों के लोग भी शामिल हैं लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें