फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत को बदनाम करने की नापाक कोशिशें पाकिस्तान की असलियत नहीं बदल देंगी'

Wed, 30 Sep 2020 10:48 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव पवन बाधे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जिनेवा में हो रहे मानवाधिकार परिषद के 45वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान को निशाने पर लिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव पवन बाधे ने कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करने के पाक के प्रयास इस तथ्य को नहीं बदल देंगे कि दसियों हजार अल्पसंख्यक पाकिस्तान से भाग रहे हैं।

विज्ञापन


प्रथम सचिव ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया तेज रफ्तार से विकास कर रही है, पाकिस्तान अभी भी आधुनिक कानूनों, लोकतंत्र और मानवाधिकारों का असली मतलब नहीं समझ पाया है। पाक अधिकारियों को जवाबदेही की भाषा, मौलिक आजादी और सार्वजनिक भागीदारी का मतलब समझने की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की संस्कृति ही नफरत से भरी है। पवन बाधे ने कहा कि पाकिस्तान नफरत की विरासत लेकर चल रहा है। ऐसे किसी भी व्यक्ति या देश के खिलाफ पाकिस्तान असहिष्णुता का प्रदर्शन करता है जो मानवाधिकारों को लेकर आधुनिक नजरिया रखता है।
विज्ञापन

 

बाधे ने कहा कि खुद को राजनीतिक असंतुष्टों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अल्पसंख्यकों और मानवाधिकार का प्रबल समर्थक बता कर पाकिस्तान को अगस्त फोरम का मजाक नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन चीजों का दावा पाक कर रहा है, उसके लिए उसे अभी मीलों का सफर तय करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें