अमेरिका में फर्स्ट लेडी जिल बाइडन कोरोना संक्रमित हो गई हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि उन्हें हल्के लक्षणों का अनुभव हो रहा है। राष्ट्रपति के ठीक होने के हफ्तों बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इससे पहले जो बाइडन हाल के ही दिनों में दो बार कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। बाइडन को पहली बार 21 जुलाई को कोविड से संक्रमित पाया गया था। बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ही फाइजर की एंटी कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा ली थीं।
इसके बाद बाइडन ने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी। बाइडन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।