फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी ग्रह सुपर अर्थ पर पहली बार पानी की खोज, जीवन होने की भी संभावना

Thu, 12 Sep 2019 07:20 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुपर अर्थ - फोटो : twitter
विज्ञापन

खगोल वैज्ञानिकों ने अत्यंत उत्साहित करने वाली खोज में पहली बार हमारे सौरमंडल से बाहर मौजूद एक ग्रह के वातावरण में पानी की खोज की है। इस ग्रह पर धरती के समान तापमान मौजूद हैं जो हमारे सौरमंडल के बाहर एक दूरस्थ सितारे की कक्षा में मौजूद है जहां जीवन की संभावना है।

विज्ञापन


धरती से आठ गुणा अधिक के द्रव्यमान वाला के 2-18 बी की  जानकारी में अब एकमात्र ऐसा बाह्यग्रह है जहां पानी और तापमान दोनों है जिससे वह रहने योग्य हो सकता है। ईएसए/नासा हब्बल स्पेस टेलीस्कोप के डेटा का इस्तेमाल कर अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि यह ग्रह एक ठंडे वामन सितारे के2-18बी की कक्षा में है जो धरती से 110 प्रकाश वर्ष दूर लियो तारामंडल में स्थित है।

उन्होंने बताया कि यह खोज किसी सितारे के रहने योग्य क्षेत्र की कक्षा में मौजूद बाहरी ग्रह के लिए पहला सफल वायुमंडलीय अविष्कार है, एक ऐसी दूरी पर जहां पानी द्रव रूप में मौजूद हो सकता है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के अनुसंधानकर्ता एंगेलोस सियारस ने कहा, धरती के अलावा संभवत: रहने योग्य जगत में पानी मिलना अत्यंत उत्साहित करने वाला है। यह अध्ययन नेचर एस्ट्रोनॉमी पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें