फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण को दूसरी बार राजनयिक पहुंच नहीं देगा पाकिस्तान, भारत ने दिया ये जवाब

Thu, 12 Sep 2019 05:44 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
विज्ञापन
Kulbhushan Jadhav - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को दूसरी बार राजनयिक पहुंच देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैसल ने इसकी जानकारी दी।  

विज्ञापन





वहीं, विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि आईसीजे की तरफ से दिए गए फैसले का पूरी तरह से पालन हो। हम इस मामले पर पाकिस्तान से राजनयिक बातचीत के जरिए संपर्क में रहने की कोशिश करेंगे। 
 

बता दें कि अंतरराष्टीय अदालत (आईसीजे) के फैसले के आगे झुकते हुए दो सितंबर को पाकिस्तान ने पहली बार जाधव को राजनयिक पहुंच दी थी। जिसके बाद एक शीर्ष भारतीय राजनयिक की जाधव से किसी अज्ञात स्थान पर करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई थी। 

विज्ञापन

पहली बार दी गई राजनयिक पहुंच में जाधव से मुलाकात इस्लामाबाद में स्थित पाक विदेश मंत्रालय के मुख्य भवन में होनी थी। मगर, ऐन वक्त पर पाक ने मिलने के स्थान को बदल दिया था। जगह के बारे में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कोई जानकारी नहीं दी गई। भारत की मांग के मुताबिक राजनयिक पहुंच की इजाजत बिना किसी शर्त के दी गई थी। पूरी प्रक्रिया में सीसीटीवी का भी इस्तेमाल किया गया। 

मां और पत्नी से मुलाकात के दौरान भी कराई थी कड़ी निगरानी
25 दिसंबर, 2017 को जाधव से उनकी मां और पत्नी ने मुलाकात भी कड़ी निगरानी में शीशे की दीवार के पीछे कराई गई थी, जिसके चलते पाक की काफी फजीहत हुई थी। उस दौरान भी पाक ने झूठी और मनगढ़ंत कहानी रची थी।

उल्लेखनीय है कि जाधव को कथित जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। इसके खिलाफ भारतीय पक्ष ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में अपील की थी, जहां भारत को कामयाबी मिली। अदालत ने साफ कर दिया था कि जाधव को न्यायिक सुविधा मिलनी चाहिए और पाकिस्तान इससे इनकार नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें