फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजा पट्टी में इजराइल के अभियान के दौरान हुई गोलीबारी, 6 फलस्तीनियों समेत 1 इजरायली की मौत 

Mon, 12 Nov 2018 12:04 PM IST
भाषा
विज्ञापन
Israeli military
विज्ञापन

गाजा पट्टी में इस्राइली सेना के एक अभियान के दौरान रविवार को दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें छह फलस्तीनियों और एक इजरायली सैनिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना से उन उम्मीदों को झटका लगा है कि एक हालिया समझौता से वहां शांति बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन


संघर्ष के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि वह पेरिस की यात्रा को बीच में ही समाप्त करके स्वदेश लौट रहे हैं। वह प्रथम विश्व युद्ध के सौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पेरिस गये थे।

इजराइली सेना ने पुष्टि की कि संघर्ष के दौरान उनके एक सैनिक की मौत हो गई और अन्य घायल हो गये। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, ‘गाजा पट्टी में अभियान के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हो गई। इस घटना में आईडीएफ के एक अधिकारी की जान चली गई और एक अतिरिक्त अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गये।’ 
विज्ञापन


फलस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि यह मुठभेड़ दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस के पूर्वी इलाके में हुई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्र ने बताया कि छह फिलिस्तीनी मारे गए हैं। एक स्थानीय अस्पताल ने बताया कि मरने वालों में हमास के सशस्त्र विंग ‘एजेदीन अल-कासम ब्रिगेड’ का एक स्थानीय कमांडर भी था।

संघर्ष के बाद, दक्षिणी इजराइल में साइरन बजने की सूचना मिली, जो गाजा पट्टी से संभावित रॉकेट हमले का संकेत है। इजरायली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने बताया कि अभियान में शामिल सभी इजरायली सैनिक इजराइल लौट आए हैं।
विज्ञापन


गाजा पट्टी में इस्लामी आंदोलन चलाने वाले हमास के प्रवक्ता फॉजी बारहम ने 'भयावह इजरायली हमले' की निंदा की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें