फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hong Kong fire: हांगकांग में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, चार की मौत; अस्पताल में भर्ती कराए गए तीन लोग

Wed, 26 Nov 2025 04:46 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग।

सार

Hong Kong fire: हांगकांग में एक ऊंची रिहायशी इमारत में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोगों के घायल होने की खबर है। 
विज्ञापन
हांगकांग में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांगकांग के एक ऊंचे रिहायशी परिसर में बुधवार को भीषण आग लग गई। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अंदर फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
चार लोगों की मौत और तीन अस्पताल में भर्ती
सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि 13 लोगों की मौत हुई है। 15 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है, वहीं एक की स्थिति स्थिर है। 

मृतकों में दमकलकर्मी के शामिल होने की आशंका
स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी कि मरने वालों में एक दमकलकर्मी भी शामिल है। हालांकि इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने कहा कि उन्हें इमारतों में फंसे लोगों के कई फोन कॉल मिले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बांग्लादेश में ट्यूलिप सिद्दीक के खिलाफ ट्रायल अनुचित', ब्रिटेन के वकीलों ने अंतरिम सरकार पर लगाए आरोप
विज्ञापन


दमकल विभाग ने घोषित की 'नंबर-4' चेतावनी
तेजी से फैलती आग ने बांस के मचान को अपनी चपेट में ले लिया, जो इमारत के बाहरी हिस्से पर लगाया गया था। इससे बेहद तेज लपटें और घना धुआं उठने लगा। लाइव वीडियो में दिखाया गया कि दमकलकर्मी ऊंचे लैडर ट्रक से आग पर पानी डाल रहे थे। यह आग दोपहर बाद लगी। दमकल विभाग ने इसे 'नंबर 4 चेतावनी' घोषित किया। यह चेतावनी आग की गंभीरता का दूसरा सबसे उच्च स्तर है।

यह भीषण आग लगने की घटना ताई पो में हुई। यह हांगकांग में एक उपनगरीय इलाका है, जो चीन के शहर शेनझेन की सीमा के पास स्थित है। 

ये भी पढ़ें: और करीब आए बांग्लादेश-पाकिस्तान! दिसंबर से शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा

इमारत निर्माण के दौरान होता है बासं के मचान का इस्तेमाल
हांगकांग में आमतौर पर इमारत निर्माण और मरम्मत के दौरान बांस का मचान इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, सरकार ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक परियोजनाओं में इसे धीरे-धीरे हटाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें