दुनिया के सबसे ठंडे क्षेत्र रूस के साइबेरिया के जंगलों में इस समय आग फैली हुई है। साइबेरिया के वर्खोयान्स्क कस्बे में 20 जून को इतिहास का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां 38 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। आग लगने की वजह से यहां पारा इतना ज्यादा बढ़ गया।
यही वो जगह है, जहां सबसे ज्यादा सर्दी पड़ती है। पारा माइनस 68 डिग्री तक चला जाता है। यह गिनीज बुक में भी दर्ज है। इससे पहले 1988 में यहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस आग, गर्मी और हीटवेव की वजह से आर्कटिक सर्किल के कई इलाकों में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ गई है। वहीं, वातावरण में अन्य ग्रीन हाउस गैसों में भी इजाफा हुआ है।