फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico Fire: नशा मुक्ति केंद्र में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल; बढ़ सकता है हताहतों का आंकड़ा

Mon, 02 Jun 2025 03:38 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी

सार

मेक्सिको के गुआनाजुआटो राज्य में एक नशा मुक्ति केंद्र में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। हादसा रविवार तड़के सैन होसे इतुर्बे में हुआ। प्रशासन ने शोक जताते हुए मृतकों के अंतिम संस्कार का खर्च उठाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
एक शटरिंग के गोदाम में शॉट शर्किट से आग धधक उठी - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेक्सिको से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुआनाजुआटो राज्य के सैन होसे इतुर्बे कस्बे में रविवार तड़के एक नशा मुक्ति केंद्र में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 3 अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि हादसे में  हताहत होने वालों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। 

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: 'दुश्मन देश में शानदार ऑपरेशन, केवल सैन्य लक्ष्य निशाना'; हमले के बाद जेलेंस्की सीजफायर...

विज्ञापन


नगर प्रशासन ने व्यक्त की संवेदना
मामले में नगर प्रशासन ने बयान में कहा कि हम उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपनों को खो दिया, जो अपनी लत से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही प्रशासन ने यह भी कहा कि मृतकों के अंतिम संस्कार का खर्च वहन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- UK: इंग्लिश चैनल पार कर एक दिन में 1,100 से ज्यादा प्रवासी ब्रिटेन पहुंचे, साल का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा

इससे पहले भी पांच लोगों की गई थी जान

मेक्सिको की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जिस समय आग लगी, उस वक्त पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्र में बंद कर दिया गया था। बता दें कि इससे पहले फरवरी में भी मेक्सिको सिटी के एक नशा मुक्ति केंद्र में आग लगने से 5 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें