फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के अंतिम डिजाइन को वीडियो के माध्यम से किया जारी 

Wed, 11 Nov 2020 01:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दुबई
विज्ञापन
आबु धाबी में हिंदू मंदिर - फोटो : twitter@gulf_news
विज्ञापन

भारत के हिंदू महाकाव्यों, धर्मग्रंथों और प्राचीन कथाओं के दृश्य अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर के राजसी पत्थर के अग्रभाग को सुशोभित करेंगे। मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर प्रबंधन ने पारंपरिक पत्थर के मंदिर के अंतिम डिजाइन और भारत में आकार लेने वाले नक्काशीदार पत्थर के स्तंभों की पहली छवियां जारी की हैं।

विज्ञापन


गल्फ न्यूज ने बताया कि मंदिर के अंतिम डिजाइन को एक वीडियो के माध्यम से जारी किया गया है जो मंदिर की प्रगति को दर्शाता है। मंदिर की आधारशिला पिछले साल अप्रैल में रखी गई थी और दिसंबर में काम शुरू हुआ था। वीडियो में सामने आए मंदिर परिसर के अंतिम मास्टर प्लान के मुताबिक यहां एक बड़ा एंफीथिएटर है। इसके साथ ही एक पुस्तकालय, एक कक्षा, एक मजलिस और एक सामुदायिक केंद्र भी अबू मूरिखा क्षेत्र में परिसर के भीतर चित्रित किया गया है।

मंदिर के प्रवक्ता अशोक कोटेचा ने बताया, मास्टर प्लान के डिजाइन को 2020 की शुरुआत में पूरा किया गया था, ऐतिहासिक मंदिर का काम समुदाय के समर्थन और भारत-यूएई के नेतृत्व से मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ रहा है। कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद महामारी के दौरान स्थानीय सर्वोत्तम प्रथाओं का पालन करने के लिए, भारत में पत्थर का काम जारी रहा है। 
विज्ञापन


प्राचीन कला-कथाओं को पुनर्जीवन
मंदिर में सार्वभौमिक ज्ञान के प्रमुख मूल्य, किस्से और पत्थर की नक्काशी द्वारा प्रामाणिक प्राचीन कला तथा वास्तुकला को पुनर्जीवित किया जा रहा है। कहानियों व नक्काशियों में भारत के भूगोल और हिंदू आस्था प्रणालियों के विविध हिस्से शामिल किए गए हैं। इसमें रामायण, महाभारत, पुराण और क्षेत्रीय इतिहास को भी शामिल किया जाएगा। मंदिर की आधारशिला 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी ने रखी थी।

राजस्थान, गुजरात में नक्काशी
कोटेचा ने कहा कि कारीगरों ने राजस्थान और गुजरात में विभिन्न स्थानों पर 25,000 क्यूबिक फीट पत्थर की नक्काशी की है। यह मंदिर का एक बड़ा हिस्सा है। संगमरमर इटली से लाया गया है और बलुआ पत्थर राजस्थान से है। अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर में नींव को कांक्रीट से भरने का काम पूरा होने के साथ ही इसके निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें