फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Texas Dairy Farm: टेक्सास के डेयरी फार्म में भीषण विस्फोट के बाद आग लगी, 18000 मवेशियों की मौत

Thu, 13 Apr 2023 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
Texas Fire - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पश्चिम टेक्सास में एक डेयरी फार्म में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना में करीब 18,000 मवेशियों की मौत हो गई। यह इस तरह की सबसे बड़ी घटना है। सोमवार को टेक्सास के डिमिट में साउथ फोर्क डेयरी फार्म में धमाका हुआ था।

विज्ञापन


अधिकारियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। धमाका इतना तेज था कि कुछ ही देर में फार्म आग के गोले में तब्दील हो गया।  काले धुएं की वजह से आसमान पूरी तरह से ढक गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे में कोई भी कर्मी हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, एक डेयरी फार्म कर्मी के झुलसने की खबर है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


अब तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि विस्फोट कैसे शुरू हुआ? हालांकि, काउंटी जज मैंडी गेफेलर ने आशंका जताई है कि किस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की वजह से धमाका हुआ होगा। टेक्सास के अग्निशमन अधिकारी कारणों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें