फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adriana Kugler: फेडरल रिजर्व की गवर्नर एड्रियाना कुगलर देंगी इस्तीफा, ट्रंप को मिलेगा नया नियुक्ति का मौका

Sat, 02 Aug 2025 05:18 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

फेडरल रिजर्व की पहली हिस्पैनिक महिला गवर्नर एड्रियाना कुगलर ने आठ अगस्त को पद छोड़ने की घोषणा की है। कुगलर ने इस्तीफे की कोई वजह नहीं बताई। हालांकि उनके इस्तीफे से फेड बोर्ड में खाली हुई सीट अब राष्ट्रपति ट्रंप भर सकेंगे।

विज्ञापन
अमेरिका की केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की गवर्नर एड्रियाना कुगलर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की गवर्नर एड्रियाना कुगलर ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह आठ अगस्त को अपने पद से इस्तीफा देंगी। इस फैसले से फेड की ताकतवर बोर्ड में एक सीट खाली होगी, जिसे अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भर सकेंगे। कुगलर को सितंबर 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नियुक्त किया था। वह फेड की पहली हिस्पैनिक महिला गवर्नर थीं।

विज्ञापन


इस्तीफे के पीछे उन्होंने कोई कारण नहीं बताया, लेकिन उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा कि उन्होंने इस भूमिका को पूरी ईमानदारी और डेटा-आधारित दृष्टिकोण के साथ निभाया।  बता दें कि कुगलर ने अपनी आखिरी सार्वजनिक टिप्पणी में फेड चेयर जेरोम पॉवेल के उस रुख का समर्थन किया था कि मौजूदा ब्याज दरें फिलहाल स्थिर रखी जाएं, ताकि ट्रंप की व्यापारिक नीतियों का असर समझा जा सके।

ये भी पढ़ें:- CBP: बंद होगी 58 साल पुरानी अमेरिकी पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग संस्था, ट्रंप प्रशासन की फंडिंग कटौती बनी बड़ी वजह
विज्ञापन


ट्रंप और पॉवेल के बीच तनाव 
बीते कई दिनों से फेड के प्रमुख जेरोम पॉवेल और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तनाव की कई सारी खबरें सामने आती रही है। हाल ही की बात करें तो ट्रंप ने शुक्रवार को ही पॉवेल को जिद्दी मूर्ख बताते हुए ब्याज दरों में तुरंत कटौती की मांग की। उन्होंने फेड पर बार-बार दबाव बनाया है कि वह उनकी नीतियों के अनुसार काम करे।

ये भी पढ़ें:- अजब-गजब: 30 साल पहले फ्रीज किए गए भ्रूण से जन्मा स्वस्थ बच्चा; अमेरिका में मेडिकल साइंस ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

विज्ञापन


ऐसे में अब माना जा रहा है कि ट्रंप कुगलर की खाली सीट पर ऐसा व्यक्ति नियुक्त कर सकते हैं, जिसे वे 2026 में पॉवेल की जगह फेड चेयर बनाना चाहें। पॉवेल का चेयरमैन का कार्यकाल मई 2026 में खत्म होगा, लेकिन वे चाहें तो 2028 तक बतौर गवर्नर बोर्ड में बने रह सकते हैं। फेड के इतिहास में ऐसा उदाहरण पहले भी रहा है, जब मैरिनर एक्ल्स चेयरमैन पद से हटने के बाद भी बोर्ड में बने रहे थे। इस घटनाक्रम से फेड के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, खासकर जब ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति बन चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें