फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: इटली जा रहे पिता ने बेटे के शव को समुद्र में फेंका, आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांगते रहे लोग

Tue, 20 Sep 2022 10:04 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तुर्की

सार

नाव लेकर निकले इस परिवार को रास्ते की दूरी का आइडिया नहीं था। अब सफर के दौरान उनके सामने कई तरफ की परेशानियां खड़ी हो गई। इटली पहुंचने से पहले खाने-पीने का सामान खत्म हो गया। हालात यह हो गए कि नाव में सवार परिवार के लोग भूखे मरने लगे।
विज्ञापन
इटली जाते समय पिता को अपने बेटे का शव समुद्र में फेंकना पड़ा। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुद्री रास्ते के जरिए एक परिवार तुर्की से इटली के लिए निकला था। नाव लेकर निकले इस परिवार को रास्ते की दूरी का आइडिया नहीं था। अब सफर के दौरान उनके सामने कई तरफ की परेशानियां खड़ी हो गई। इटली पहुंचने से पहले खाने-पीने का सामान खत्म हो गया। हालात यह हो गए कि नाव में सवार परिवार के लोग भूखे मरने लगे। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीने का पानी और खाना खत्म होने के बाद परिवार के लोगों ने समुद्र का पानी पीना शुरू कर दिया। नाव में सवार तुर्की प्रवासी के इस परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जिनमें तीन औरतें थीं और तीने बच्चे थे। यह परिवार सीरिया का रहने वाला है और ये अवैध तरीके से इटली जा रहे थे। हालांकि, बीच में ऐसी घटना हुई कि उसने अपने बेटे को ही खो दिया।

कठिनाई भरे सफर के दौरान मजबूर पिता अपने बेटे का अंतिम संस्कार भी नहीं कर सका। पिता को अपने बेटे के शव को समुद्र में ही बहाना पड़ा। जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग ने एक शव को कपड़ों में लपेटा हुआ और उसे समुद्र में बहा दिया। नाव पर मौजूद कुछ लोग मरने वाले बच्चे की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांगते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रवासी तुर्की नाव के रास्ते इटली जाने के लिए निकले
खबरों के अनुसार, यह परिवार तुर्की के अंताल्या शहर से इटली के पोजालो के लिए निकला था। नाव पर परिवार के 32 सदस्य सवार थे। तेल भी खत्म होने लगा और नाव पर मौजूद लोगों की हालत खराब होने लगी। समुद्र का पानी पीने से कई लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें