सोचो जिसे आप कबाड़ समझ कर फेंकने जाओ और तभी आपको पता चले कि उसका मोल करोड़ों में है। उस वक्त आपकी मनोदिशा क्या होगी। ऐसा ही कुछ हुआ, जब एक परिवार को पता चला कि उनके बाथरूम में 40 साल से लटका आईना फ्रांस की अंतिम रानी मैरी एंटोनेट का था। परिवार इस आईना की कीमत और इतिहास दोनों से वाकिफ नहीं था। जब परिवार को इस दर्पण की कीमत का पता चला, तो परिवार के होश उड़ गए।
दरअसल, परिवार को पता ही नहीं था कि जो आईना पिछले 40 सालों से उनके बाथरूम में लटका हुआ था, वो कितना बेशकीमती है। वे इसके असली कीमत से बेखबर थे। इस परिवार को यह दर्पण अपनी दादी से विरासत में मिला था और उसने बाथरूम में लटका रखा था। आईने पर चांदी की पट्टी पर जो लिखा था, उसको भी उन्होंने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब उसपर लिखी जानकारी को डिकोड किया गया, तब पता चला कि यह दर्पण फ्रांस की महारानी का है। उसके बाद कीमत जानकर परिवार के होश उड़ गए।
इतनी कीमत है इस आईने की
बाथरूम में लगा शीशा
- फोटो : east bristol auctions
फ्रांस की रानी मैरी एंटोनेट के इस छोटे से दर्पण का आकार 19 इंच लंबा और 15 इंच चौड़ा है। इस दर्पण के ब्रिस्टल, ब्रिटेन में एक नीलामी में इसके 13,000 डॉलर (करीब 9.69 लाख रुपये) में बिकने की उम्मीद है।
दर्पण की पट्टी पर लिखे संदेश से हुई पहचान
18वीं सदी के इस फ्रांसीसी दर्पण के फ्रेम में अखरोट की नक्काशी की गई है। फ्रेम पर एक चांदी की पट्टी पर लिखा है, ‘यह शीशा पहले मैरी एंटोनेट के नाम था और नेपोलियन के सामान की बिक्री पर खरीदा गया था।’
नेपोलियन की पत्नी ने खरीदा था दर्पण
माना जाता है कि इस दर्पण को नेपोलियन तृतीय की पत्नी महारानी यूजनी ने खरीदा था। यूजनी ने मैरी एंटोनेट की संपत्ति से कई सामान खरीदे थे। सोशल मीडिया पर बात सामने आते ही लोग हैरान हो गए कि आखिर परिवार को इतने दिनों तक इस बेशकीमती आईने के बारे में कुछ कैसे पता नहीं चला। ईस्ट ब्रिस्टल नीलामी प्रमुख एडेन खान ने कहा, ‘यह अविश्वसनीय लगता है कि इस आईने के बारे में किसी को इतने लंबे समय तक पता ही नहीं था। यह ऐतिहासिक धरोहर है।
कौन थी मैरी एंटोनेट
मैरी एंटोनेट फ्रांस की अंतिम रानी थीं। उन्होंने फ्रांस के राजा लुई सोलहवें से विवाह किया था। राजा ने वर्ष 1774 से 1792 के बीच शासन किया। फ्रांसीसी क्रांति के दौरान उन्हें मार दिया गया था।