फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक: पीएम इमरान के समर्थन से सेना प्रमुख बन सकते हैं फैज हमीद, तालिबान से करीबी में निभाई भूमिका

Fri, 15 Oct 2021 01:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।

सार

पाक अखबार इस्लाम खबर को देश के तीन बार पीएम रहे नवाज शरीफ के निर्वासित परिवार ने बताया कि हमीद न सिर्फ सैन्य व कूटनीतिक भूमिकाएं संभाल रहा था बल्कि इमरान खान के सियासी विरोधियों से भी लड़ रहा था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : twitter.com/PakPMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के महानिदेशक को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल बाजवा के बीच जारी विवाद के बीच पूर्व आईएसआई प्रमुख फैज हमीद पाक सेना के मुखिया बन सकते हैं। उन्हें यह नियुक्ति इमरान खान के समर्थन से मिल सकती है। हाल ही में हमीद को आईएसआई महानिदेशक के पद से हटाकर पेशावर कोर कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


पाक सेना मुख्यालय द्वारा आधिकारिक तौर पर फैज की नियुक्ति को अभी पीएम कार्यालय से मंजूरी नहीं मिली है। पाक अखबार इस्लाम खबर को देश के तीन बार पीएम रहे नवाज शरीफ के निर्वासित परिवार ने बताया कि हमीद न सिर्फ सैन्य व कूटनीतिक भूमिकाएं संभाल रहे थे, बल्कि इमरान खान के सियासी विरोधियों से भी लड़ रहे थे।

इससे पहले हमीद तथाकथित उदारवादी तालिबान के बीच मतभेदों को दूर करने के लिए गत माह काबुल में एक उच्च स्तरीय दौरे पर थे। फिलहाल जनरल कमर बाजवा पाक सेनाध्यक्ष के पद पर विस्तारित कार्यकाल में हैं इसलिए उनके स्थान पर फैज हमीद की नियुक्ति की संभावनाएं काफी अधिक हैं। हालांकि रिपोर्टें बताती हैं कि बाजवा एक और विस्तार की मांग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें