फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ऑस्ट्रेलिया में एफएटीएफ की बैठक, टेरर फंडिंग पर पाक की कार्रवाई की होगी समीक्षा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 06 Jan 2019 08:54 AM IST

सार

  • ऑस्ट्रेलिया में चल रही है एफएटीएफ की बैठक।
  • पाकिस्तान पर आ सकती है बड़ी मुसीबत।
  • पिछली बार डाला गया था ग्रे लिस्ट में।
  • टेरर फंडिंग पर होगी समीक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में ये समीक्षा की जाएगी कि मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराने से रोकने में पाकिस्तान ने कितनी प्रगति की है। इससे पहले एफएटीएफ ने बीते साल जून में पैरिस में हुई बैठक में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाल दिया था। पाकिस्तान पर आरोप लगाया गया था कि वह आतंकवादियों की आर्थिक मदद को रोक पाने में असफल रहा है। 


एक्शन प्लान के बारे में बताएगा पाक


पाकिस्तान से बैठक में शामिल होने के लिए 12 सदस्यीय दल शनिवार से शुरु हुई बैठक के लिए रवाना हुआ था। ये दल वित्त सचिव आरिफ अहमद खान की अगुवाई में गया है। अब ये दल बैठक में एक्शन प्लान के बारे में बताएगा। पाकिस्तान इस एक्शन प्लान में अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप पालन करने की सरकार की मंशा के बारे में बताएगा। इस दौरान  पाक का उद्देश्य ग्रे लिस्ट से बाहर आना भी होगा।


क्या है एफएटीएफ?


एफएटीएफ एक अंतर्राज्यीय निकाय है जो धन शोधन तथा आतंकवादी वित्तीयन का सामना करने के लिए मानक निर्धरित करता है। इसकी स्थापना 1989 में हुई थी।


इसलिए डाला था निगरानी सूची में 


एफएटीएफ ने पाकिस्तान को निगरानी सूची में इसलिए डाला था ताकि उसे आतंकवादी संगठनों की मदद करने से रोका जा सके। वहीं पाकिस्तान ने शुक्रवार को एफएटीएफ को टेरर फाइनैंसिंग रिस्क असेसमेंट रिपोर्ट भी सौंपी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next