जयशंकर (S Jaishankar) ने उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाखस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं और भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
SCO: विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की परिषद से इतर ताशकंद में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया, एससीओ में विदेश मंत्रियों की सभा के बाद ताशकंद से प्रस्थान। लावरोव से बातचीत काफी उपयोगी रही।
विज्ञापन
जयशंकर (S Jaishankar) ने उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाखस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं और भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। एससीओ बैठक की बैठक में भाग लेने के लिए एस जयशंकर 28-29 जुलाई को ताशकंद गए थे।
इसमें भारत के अलावा, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने भी भाग लिया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक में 15-16 सितंबर को समरकंद में होने वाले राष्ट्राध्यक्षों के आगामी एससीओ शिखर सम्मेलन (SCO Summit) की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
भारत को जारी रहेगा सहयोग
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ जयशंकर (S Jaishankar) की मुलाकात में 28 जुलाई को कई सामयिक मुद्दों पर बातचीत हुई। रूस के दूत डेनिस अलीपोव ने कहा, यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद व्यापार में कुछ कठिनाइयां थीं लेकिन उन बाधाओं में से अधिकांश को पार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा, प्रतिबंध निश्चित रूप से चुनौतियां पैदा करेंगे लेकिन साझा हितों के आधार पर भारत को सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि निकट भविष्य में रूस-भारत में आयात- निर्यात एक दूसरे को गति प्रदान करेगा।