फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: पेरिस के अपार्टमेंट में विस्फोट के बाद भीषण आग, अब तक तीन लोगों की मौत; मामले की जांच के लिए टीम गठित

Mon, 08 Apr 2024 10:49 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

Paris Blast: विस्फोट के बाद आसपास के इमारतों में रहने वालों को घरों से बाहर निकाला गया। बाद में वे सुरक्षापुर्वक अपने घरों में वापस लौट आए। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
पेरिस के अपार्टमेंट में विस्फोट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस में एक आठ मंजिला अपार्टमेंट में विस्फोट के बाद आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट रविवार शाम को हुआ। हालांकि, विस्फोट के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


विस्फोट के कारणों का नहीं चला पता
यह इमारत पेरिस के एरॉन्डिसमेंट में स्थित है। प्राथमिकी जांच के अनुसार, रू डी कैरोन की सातवीं मंजिल पर आग लगने से पहले एक विस्फोट हुआ। 11वें एरॉन्डिसमेंट के डिप्टी मेयर लुक लेबन ने कहा, "पड़ोसियों को समझ नहीं आया कि यह विस्फोट कैसे हुआ, क्योंकि इमारत में गैस है ही नहीं।"

इस मामले की जांच आग या नुकसान पहुंचाने और जान से मारने के पहलु से भी की जा रही है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए राजधानी के दूसरे न्यायिक पुलिस जिले के जासूसों को नियुक्त किया गया है। विस्फोट के बाद आसपास के इमारतों में रहने वालों को घरों से बाहर निकाला गया। बाद में वे सुरक्षापूर्वक अपने घरों में वापस लौट आए। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में यह तीसरी बार है, जब फ्रांस की राजधानी में ऐसा विस्फोट हुआ है। इससे पहले 2019 में रू डी ट्रेविस में ऐसा विस्फोट हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। पिछले साल जून में 277 रू सेंट जैक्स में भी धमाका हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें