फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Georgia: मिखाइल कवेलशविली ने जॉर्जिया के राष्ट्रपति पद की ली शपथ, मैनचेस्टर सिटी के लिए खेल चुके हैं फुटबॉल

Sun, 29 Dec 2024 03:34 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

Georgia: पूर्व फुटबॉलर मिखाइल कवेलशविली ने जॉर्जिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। जबकि राष्ट्रपति के रूप में मिखाइल कवेलशविली के चुनाव को निवर्तमान नेता और विपक्षी समूहों की तरफ से 'अवैध' घोषित किया गया।
विज्ञापन
जॉर्जिया के राष्ट्रपति मिखाइल कवेलशविली। - फोटो : X.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉर्जिया में रविवार को सत्तारूढ़ पार्टी के नेता मिखाइल कवेलशविली को राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई, जबकि उनके चुनाव को निवर्तमान नेता और विपक्षी समूहों की तरफ से 'अवैध' घोषित किया गया था। निवर्तमान राष्ट्रपति सैलोम जुराबिश्विली ने कहा कि वह 'एकमात्र वैध राष्ट्रपति' हैं और उन्होंने संसद को नियंत्रित करने वाली जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी के खिलाफ लड़ने की कसम खाई थी, जिसके कुछ ही देर बाद पूर्व फुटबॉलर को संसदीय समारोह में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


14 दिसंबर को सर्वसम्मति से चुने गए थे कवेलशविली  
इससे पहले करीब 15 दिन पहले जॉर्जियन ड्रीम पार्टी से राष्ट्रपति पद के इकलौते उम्मीदवार रहे मिखाइल कवेलशविली को 14 दिसंबर शनिवार को इस पद के लिए उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया था। वहीं इसके बाद जॉर्जिया में विपक्ष ने संसद का बहिष्कार करने का फैसला किया था। जॉर्जिया में अक्तूबर में हुए चुनावों को लेकर विवाद छिड़ा था। चुनाव में लोगों ने घूसखोरी से लेकर दो बार वोटिंग की घटनाओं तक के आरोप लगाए थे।

विपक्ष दल का आरोप और जनता अनोखा प्रदर्शन
जॉर्जिया में तमाम विपक्षी दलों का आरोप है कि रूस की मदद से चुनाव में धांधली हुई थी। जॉर्जिया के निवर्तमान राष्ट्रपति और मुख्य पश्चिम समर्थक दलों ने तब से संसदीय सत्र का बहिष्कार किया है और मतदान फिर से कराने की मांग की थी। वहीं आम लोगों राष्ट्रपति के लिए वोटिंग से ठीक पहले बड़ी संख्या में लोग संसद के बाहर प्रदर्शनों के लिए जुटे थे। बर्फबारी के बावजूद इन लोगों ने फुटबॉल खेला और संसद की तरफ रेड कार्ड दिखाया था।
विज्ञापन


कौन हैं मिखाइल कवेलशविली?
मिखाइल कावेलशविली 1990 के दौर में फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं। वे मैनचेस्टर सिटी के लिए प्रीमियर लीग और स्विस सुपर लीग के कई क्लबों में स्ट्राइकर थे। उन्हें हालिया चुनाव में जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी ने अपने नेता नामित किया था। उन्होंने 2022 में ही जॉर्जियन ड्रीम पार्टी के दो सांसदों के साथ मिलकर पीपुल्स पावर नाम का समूह शुरू किया था। यह समूह अपने पश्चिम विरोधी एजेंडे के लिए काफी चर्चित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें