फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea Plane Crash: विमान हादसे पर भारत ने दुख जताया, दक्षिण कोरियाई सरकार और जनता के साथ दिखाई एकजुटता

Sun, 29 Dec 2024 03:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल।

सार

South Korea Plane Crash: सिओल में भारतीय राजदूत अमित ने कुमार विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारत का दूतावास दक्षिण कोरिया की सरकार और जनता के साथ खड़ा है। 
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया में विमान हादसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने रविवार को दक्षिण कोरिया के मुआन शहर में हुए विमान हादसे पर गहरा दुख जताया। हादसे में 179 लोगों की मौत की खबर है। अभी तक 174 लोगों के शव ही बरामद हुए हैं। विमान में कुल 181 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन




भारतीय राजदूत ने विमान हादसे पर क्या कहा
सिओल में भारत के राजदूत अमित कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'आज मुआन हवाई अड्डे पर हुए दुखद विमान हादसे की खबर सुनकर हम बेहद दुखी हैं। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। भारतीय दूतावास इस कठिन समय में दक्षिण कोरिया की सरकार और जनता के साथ खड़ा है।'

कार्यवाहक राष्ट्रपति ने बुलाई आपात बैठक
दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने बचाव कार्यों पर चर्चा करने के लिए मंत्रिमंडल के सदस्यों की एक आपात बैठक बुलाई। 

स्थिति से निपटने का हरसंभव प्रयास कर रही सरकार: चोई सांग-मोक
चोई ने कहा, सरकार पूरी तरह से एकजुट होकर इस हादसे के बाद की स्थिति से निपटने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है और शोक संतप्त परिवारों को पूरी तरह से समर्थन देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, इस त्रासदी का शिकार हुए शोक संतप्त परिवारों के लिए केवल शब्द ही सांत्वना देने के लिए काफी नहीं हैं। 
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना विमान के पक्षियों के संपर्क में आने के कारण हुई। इस वजह से विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। न्यूज एजेंसी योनहाप के मुताबिk लैंड करते वक्त विमान के लैंडिग गियर में खराबी आई। इसकी वजह से विमान ने बिना लैंडिंग गियर के लैंड करने की कोशिश की और रनवे पर फिसल गया। इसके बाद वह फिसलता हुआ हवाई अड्डे की बाउंड्रीवॉल से जा टकराया। इसके बाद विमान में धमाके साथ आग लग गई।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें