फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interesting Story: ब्रेकअप के बाद भेजा एक महीने के खर्च का बिल, पूर्व प्रेमिका से वसूले केले-टोस्ट के पैसे

Mon, 12 Dec 2022 03:27 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। लड़की के मुताबिक, ब्रेकअप के बाद उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने पूर्व में खर्च किए गए एक-एक पैसे का हिसाब मांग लिया। इतना ही नहीं लड़के ने भुगतान के लिए एक्सल शीट भी भेजी है, जिसमें खर्चों का पूरा ब्योरा दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल ज्यादातर कपल कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने बाद किसी न किसी कारणों से अलग हो जाते हैं। आप यह भी मान सकते हैं कि इन दिनों कपल के बीच ब्रेकअप आम बात हो गई है। हालांकि, इस बीच सोशल मीडिया पर एक ब्रेकअप चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


दरअसल, एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। लड़की के मुताबिक, ब्रेकअप के बाद उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने पूर्व में खर्च किए गए एक-एक पैसे का हिसाब मांग लिया। इतना ही नहीं लड़के ने भुगतान के लिए एक्सल शीट भी भेजी है, जिसमें खर्चों का पूरा ब्योरा दिया गया है। लड़के ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से केले और टोस्ट के भी पैसे मांगे हैं।
 
मैडी नाम की लड़की ने अपने इस अजीबोगरीब अनुभव को टिकटॉक पर एक वीडियो के जरिए साझा किया। मैडी का कहना है कि एक्स-बॉयफ्रेंड ने एक महीने के खर्च की एक्सल शीट भेजी है, जिसमें उसने कुछ खर्चों को हाइलाइट भी किया है। साथ ही उसने एक सैड सॉन्ग भी भेजा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं और अलग-अलग सुझाव भी दे रहे हैं। केले और टोस्ट के पैसे मांगने पर हैरानी भी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लड़के का दिमाग काफी तेज है। एक अन्य लिखा है कि लड़की को ब्रेकअप करने पर जरूर पछतावा हो रहा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें