फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WHO: शराब की एक बूंद से भी शरीर में हो सकता है कैंसर, डब्ल्यूएचओ ने किया बड़ा खुलासा

Tue, 10 Jan 2023 03:35 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि शराब शरीर के लिए हानिकारक पेय पदार्थ है इससे बचना चाहिए। शराब का ऐसा कोई पैमाना नहीं है कि कम पीने से कुछ नहीं होगा और ज्यादा पीने से आपको समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों का मानना है कि कम मात्रा में शराब पीने से शरीर को नुकसान नहीं होता। हालांकि शराब पीने से होने वाले नुकसानों को लेकर कई तरीकों की स्टडी की गई। लेकिन अब एक शोध में हैरान कर देने वाली कही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया कि शराब की एक बूंद भी जहर है। जब कोई शख्स एल्कोहल लेता है, तो वह उसी वक्त कैंसर अपना मार्ग प्रशस्त कर लेता है, फिर चाहे शराब थोड़ी मात्रा में ली गई हो या ज्यादा मात्रा में।

विज्ञापन


शराब शरीर के लिए हानिकारक पेय पदार्थ
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि शराब शरीर के लिए हानिकारक पेय पदार्थ है इससे बचना चाहिए। शराब का ऐसा कोई पैमाना नहीं है कि कम पीने से कुछ नहीं होगा और ज्यादा पीने से आपको कुछ समस्या हो सकती है। डब्ल्यूएचओ के दि लासेंट पब्लिक हैल्थ में छपे लेख के बाद लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

सात प्रकार के कैंसर का खतरा 
स्टडी में कहा गया है कि शराब पीने से सात प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है, इसमें थ्रोट कैंसर, लिवर कैंसर, कोलन कैंसर, माउब कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर ऐसोफैगस कैंसर आदि शामिल हैं। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी उचित नहीं है कि थोड़ी-थोड़ी शराब पीने से कुछ नहीं होगा। जो लोग कहते हैं कि इतनी मात्रा में ही शराब पीनी चाहिए, तो कुछ नहीं होगा, वह सब गलत है।
विज्ञापन


कैंसर के पैदा होने का खतरा 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी स्टडी में दावा किया है कि इथेनॉल (अल्कोहल) जैविक तंत्र के माध्यम से कैंसर की वजह बनता है। मतलब साफ है कि शराब कितनी ही महंगी क्यों न हो या फिर वह भले ही कम मात्रा में पी जाए, कैंसर का खतरा पैदा करती है। स्टडी में कहा गया है कि अधिक शराब का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें