फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह साल की खोई अंगूठी मिली गाजर में

विज्ञापन
विज्ञापन
एक स्वीडिश महिला की शादी की अंगूठी 16 साल लापता रहने के बाद अपने मालिक के पास लौट आई वो भी एक गाजर के साथ।
विज्ञापन


लीना पालसन ने बड़ी मेहनत के साथ अपनी शादी के यह अंगूठी खुद डिजाइन की थी जो एक दिन लापता हो गई।

सफेद सोने की इस अंगूठी में सात छोटे-छोटे हीरे जड़े थे। उनकी याद्दाश्त में साल 1995 में अपने चौके में इस अंगूठी को आखिरी बार देखा था।

एक स्थानीय स्वीडिश अखबार के अनुसार यह अंगूठी अब उनकी उंगली में नहीं आती लेकिन उन्हें यह उम्मीद है कि वो इसे बड़ा करवा कर पहन सकती हैं।

बहुत कोशिश
लीना पालसन और उनका परिवार मध्य स्वीडन के मोरा इलाके के पास एक फ़ार्म में रहते हैं। पालसन याद करती हैं कि उन्होंने 16 साल पहले क्रिसमस के दौरान कुछ पकाते वक़्त यह अंगूठी उतारी थी।

इस अंगूठी के गुम जाने के बाद उन्होंने व उनके परिवार ने इस अंगूठी को बहुत खोजा पर इसका कहीं पता नहीं लगा। लेकिन चंद रोज पहले लीना अपने बगीचे में गाजर उखाड़ रही थें तभी उनकी नजर इस अंगूठी पर पड़ी जो की एक गाजर से लिपटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीना के पति ओला ने बताया "गाजर इस अंगूठी के बीच से उगी हुई थी जो कि बेहद आश्चर्यजनक है।" पालसन दंपत्ति का मानना है कि चौके के कचरे के साथ यह खाद बनाने के लिए डाल दी गई होगी या फिर उसे कचरे के साथ भेड़ों को खिला दिया गया होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें