फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन पुलिस ने ड्रोन के आपराधिक इस्तेमाल के मामले में एक महिला समेत दो को किया गिरफ्तार

Sat, 22 Dec 2018 07:42 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, लंदन
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लंदन के गैटविक हवाई अड्डे पर ड्रोन के आपराधिक इस्तेमाल के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसकी वजह से तीन दिन तक हवाई अड्डे पर खलल उत्पन्न होने के कारण हजारों लोगों की उड़ान छूट गई थी।
विज्ञापन


बल के अधीक्षक जेम्स कोलिस ने बताया, ‘‘ड्रोन के आपराधिक इस्तेमाल को लेकर जारी हमारी जांच के तहत ससेक्स पुलिस ने 21 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया। ड्रोन के इस्तेमाल की वजह से गैटविक हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन बुरी तरह से बाधित हुआ।’’ ससेक्स पुलिस बल की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार जांच जारी है और अधिकारी ड्रोन का पता लगाने और उसे रोकने के लिए कई रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बयान में कहा, ‘‘हम गैटविक के पास मौजूद लोगों, यात्रियों और व्यापक समुदाय से सतर्क रहने और आरोपियों को न्याय के दायरे में लाने संबंधी कोई भी जानकारी मौजूद होने पर हमसे संपर्क करने की अपील करते हैं।’’ उसने कहा, ‘‘हम हर पहलू से तब तक जांच जारी रखेंगे जब तक कि हम आश्वस्त नहीं हो जाते कि हमने यात्रियों की सुरक्षा को उत्पन्न हर खतरे को कम कर दिया है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें