फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सांस लिए इस महिला ने बना डाला स्विमिंग का अनोखा रिकार्ड

Sun, 28 Jun 2015 08:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिट्रेन के ब्रिस्टोल में रहने वाली 25 वर्षीय ऐसिल हिक्सन ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया जो विश्व रिकार्ड बन गया। ऐलिस एक स्विमिंग कोच हैं। इन्होंने पानी के अंदर सांस लेने में प्रयोग किए जाने वाले यंत्रों के बगैर ही ये रिकार्ड बनाया। ऐलिस ने पानी के अंदर 174 मीटर की गहराई तक डाइविंग की।
विज्ञापन


अपनी सांस थामकर इतनी गहराई में जाना काफी मुश्किल होता है। कोई भी डाईवर पानी की गहराई में जाते समय सभी सांस लेने में मदद करने वाले यंत्रों के साथ जाता है पर ऐलिस उसके बगैर ही कूद गईं। उन्होंने सर्बिया के बिलग्रेड में होनी वाली ऐडा पूल विश्व खिताब में ये कारनामा कर दिखाया।
विज्ञापन

'डाइनमिक नो फिन्स' की कैटगरी में खिताब जीता

उन्हें 'डाइनमिक नो फिन्स' की कैटगरी में ये खिताब अपने नाम किया है। ऐलिस इससे पहले भी ऐसा ही एक खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। ऐलिस ने इससे पहले 19 मीटर की गहराई तक डाईविंग का रिकार्ड बनाया था।

इससे पहले 226 मीटर की फ्री डाईविंग का श्रेष्ठतम रिकार्ड पुरुष वर्ग के पोलिश स्विमर मलीना के पास है। ये एकलौता ही रिकार्ड था इससे पहले किसी ने भी यह प्रतियोगिता नहीं जीती थी। लेकिन इस बार तो ऐलिस ने अपना ही रिकार्ड तोड़ डाला और 19 के जगह 174 माटर तक कूद गई।

ऐलिस का कहमा है कि उन्हें इस बात का आभास ही नहीं था कि वो इस प्रतियोगिता में ऐसा कमाल कर दिखाएगीं। ऐलिस ने आगे कहा कि वो यहां आने से पहले काफी डरी हुई थी पर उन्होंने खुद को समझाया कि वो यहां एक अच्छा अनुभव लेने आई है और बड़े महान डाईवरों से कुछ सीखने आई हैं। ऐलिस एक स्विमिंग कोच हैं और सेहत से संबंधी पढ़ाई कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें